पिकअप ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा...मौत:बाजार से बाइक से गांव वापस जा रहे थे, विरोध में मुख्य मार्ग जाम

भोजपुर जिले के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे शहर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार एक रिटायर्ड फौजी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। घटना को लेकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का आलम रहा। वही, इस हादसे के आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों का आक्रोश बड़ा कुत्ता और सड़क पर शोक को बीचो-बीच रखकर पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया। मृत रिटायर्ड फौजी सहार थाना क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी स्वर्गीय बच्चू साव के 70 वर्षीय बेटे जनेश्वर साव थे। वह 1987 में दानापुर, बिहार रेजीमेंट से सिपाही के पद से रिटायर्ड हुए थे। इधर, मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर सहार बाजार करने के लिए गए हुए थे। जब देर शाम वापस घर लौट रहे थे तभी बरही मोड़ के समीप बेलगाम पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, पीड़ित परिवारों ने 10 लख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी सहित अन्य सरकारी सुविधा मुहैया करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जाम की सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृतक की तीन बेटा अजय साह,अजय शंकर सह राकेश कुमार साह है। वही इस हादसे के बाद मृत के घर में कोहराम मच गया है

पिकअप ने रिटायर्ड फौजी को रौंदा...मौत:बाजार से बाइक से गांव वापस जा रहे थे, विरोध में मुख्य मार्ग जाम

भोजपुर जिले के नासरीगंज-सकड्डी स्टेट हाईवे शहर थाना क्षेत्र के बरही बाजार के समीप गुरुवार की देर शाम बेलगाम पिकअप ने बाइक सवार एक रिटायर्ड फौजी को रौंद दिया। हादसे में उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया।

घटना को लेकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का आलम रहा। वही, इस हादसे के आक्रोशित ग्रामीण एवं परिजनों का आक्रोश बड़ा कुत्ता और सड़क पर शोक को बीचो-बीच रखकर पिकअप चालक की गिरफ्तारी और मुआवजा की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।

मृत रिटायर्ड फौजी सहार थाना क्षेत्र के बजरिया गांव निवासी स्वर्गीय बच्चू साव के 70 वर्षीय बेटे जनेश्वर साव थे। वह 1987 में दानापुर, बिहार रेजीमेंट से सिपाही के पद से रिटायर्ड हुए थे। इधर, मृतक के भाई राकेश कुमार ने बताया कि वह अपने गांव से बाइक पर सवार होकर सहार बाजार करने के लिए गए हुए थे। जब देर शाम वापस घर लौट रहे थे तभी बरही मोड़ के समीप बेलगाम पिकअप ने रौंद दिया। इस हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

वहीं, पीड़ित परिवारों ने 10 लख रुपए मुआवजा और सरकारी नौकरी सहित अन्य सरकारी सुविधा मुहैया करने की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी परिजनों को दी। जाम की सूचना मिलने के बाद वरीय पदाधिकारी पहुंचे और लोगों को समझा बुझाकर जाम हटवाया। मृतक की तीन बेटा अजय साह,अजय शंकर सह राकेश कुमार साह है। वही इस हादसे के बाद मृत के घर में कोहराम मच गया है।

Source:-https://www.bhaskar.com/