फ्लैट में 3 दिन सड़ती रही परवीन बाबी की लाश:अमेरिका के पागलखाने में बंद रहीं, कहा था- अमिताभ ने किडनैप किया, मुझे मारना चाहते हैं

एक जमाने की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दीवार (1975), अमर अकबर एंथोनी (1977), द बर्निंग ट्रेन (1980), शान (1980), कालिया (1981), नमक हलाल (1982) जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन की निजी जिंदगी बेहद दर्दनाक थी। परवीन करियर के पीक पर थीं, जब उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की लाइलाज बीमारी हो गई थी। उन्होंने अपनी बीमारी दुनिया से राज रखना चाही, लेकिन समय के साथ उनके बदलते-बिगड़ते रवैये ने सब कुछ बर्बाद कर दिया। कभी परवीन बाबी कहती थीं कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें किडनैप कर उनके गले में चिप लगा दी है, तो कभी वे पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन और प्रिंस चार्ल्स जैसी इंटरनेशनल हस्तियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाती थीं। परवीन बाबी को न्यूयॉर्क के पागलखाने में भी रखा गया था। बीमारी के चलते परवीन इंडस्ट्री से दूर हो गईं और अकेलेपन में समय गुजारने लगीं। जब 2005 में फ्लैट में उनकी 3 दिनों से सड़ती हुई लाश मिली तो बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। आज परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़िए, उनकी खूबसूरत जिंदगी के दर्दनाक अंत की कहानी- 4 अप्रैल 1954 आज से ठीक 70 साल पहले वली मोहम्मद खान के घर जूनागढ़ में बेटी परवीन बाबी का जन्म हुआ था। उनका परिवार जूनागढ़ के नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखता था। परवीन बाबी का जन्म उनके पेरेंट्स की शादी के 14 साल बाद हुआ था, यही वजह रही कि उन्हें बचपन से ही नाजों से पाला गया था। परवीन महज 5 साल की थीं, जब उनके पिता वली मोहम्मद का इंतकाल हो गया, ऐसे में उनकी मां जमाल बख्ते बाबी ने अहमदाबाद में अकेले रहते हुए उनकी परवरिश की। माउंट कार्मल हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद परवीन ने सेंट जेवियर कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर की डिग्री हासिल की। परवीन बाबी कम उम्र से ही बेहद बोल्ड थीं। मॉडर्न कपड़े पहनकर खुलेआम सिगरेट पीने वालीं परवीन अक्सर लोगों का ध्यान खींच लिया करती थीं। यही वजह रही कि महज 18 साल की उम्र में परवीन को बड़े-बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिलने लगे। सिगरेट पीने का अंदाज देखकर बी.आर.इशारा ने दी थी फिल्म एक दिन उस दौर के पॉपुलर फिल्ममेकर बी.आर.इशारा अहमदाबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। परवीन भी शूटिंग देखने पहुंची थीं। जब शूटिंग ब्रेक हुआ तो मिनी स्कर्ट पहनकर पहुंचीं परवीन सेट से बाहर खड़ी होकर सिगरेट पीने लगीं। इसी बीच उन पर बी.आर. इशारा की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने फोटोग्राफर से कहा, जाओ उस लड़की की इजाजत लेकर उसकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर लाओ। फोटोग्राफर गया और परवीन ने तस्वीरें खींचने की इजाजत दे दी। बी.आर. इशारा को वो तस्वीरें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने तुरंत परवीन को बुलाकर पूछा- मेरी फिल्म में काम करोगी? परवीन ने उन्हें बड़े कॉन्फिडेंस से जवाब दिया- कहानी पसंद आई तो जरूर करूंगी। जवाब सुनकर बी.आर. इशारा दंग रह गए कि कैसे एक यंग लड़की में इतना कॉन्फिडेंस हो सकता है। उन्होंने तुरंत परवीन को अपनी आने वाली फिल्म चरित्र की कहानी सुनाई, जो परवीन को पसंद आ गई। इस तरह परवीन को उनके करियर की पहली फिल्म चरित्र मिल गई। ये किस्सा बी.आर. इशारा ने वाइल्ड फिल्म्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनाया था। पहली फिल्म हो गई थी फ्लॉप, फिर दीवार ने दिलाया स्टारडम परवीन की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन उनकी खूबसूरती और अभिनय से इम्प्रेस होकर कई फिल्ममेकर उन्हें फिल्में ऑफर करने लगे। 1974 में रिलीज हुई फिल्म मजबूर परवीन की दूसरी फिल्म थी, जिससे वो देशभर में पहचानी जानी लगीं। आगे उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में बार डांसर का रोल प्ले कर खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया। कबीर बेदी और डेनी डेन्जोंगपा से रहा अफेयर परवीन बाबी का इंडस्ट्री में पहला अफेयर डैनी डेन्जोंगपा से रहा। दोनों का रिश्ता करीब 4 साल तक चला। परवीन कबीर बेदी के साथ भी रिलेशन में रहीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। कबीर बेदी से ब्रेकअप के बाद 1977 में महेश भट्ट उनका सहारा बने। महेश पहले से शादीशुदा थे, हालांकि इसका उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा। पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की लाइलाज बीमारी हुई, हर किसी पर करती थीं शक परवीन बाबी अपने करियर के पीक पर थीं, जब बॉलीवुड में खबरें फैलने लगीं कि वो पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं। कई बार परवीन बाबी से उनकी बीमारी पर बात की गई, लेकिन हर बार उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि इंडस्ट्री के लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी छवि खराब करना चाहते हैं। परवीन बाबी ने कभी कबूल नहीं किया कि उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया है, हालांकि उनके अजीबो-गरीब बयान और बदला हुआ बर्ताव सब कुछ साफ कर रहा था। चाकू पकड़कर कांपते हुए महेश भट्ट से कहा था- वो मुझे मार देंगे परवीन बाबी की बीमारी के गवाह महेश भट्ट थे, जो उनके साथ रिलेशनशिप में थे। उनकी मौत के बाद महेश भट्ट ने फिल्मफेयर मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते और कुछ अजीबो-गरीब घटनाओं का जिक्र किया था। उन्होंने इंटरव्यू में कहा था, हमारा रिश्ता 1977 में शुरू हुआ था, जब परवीन अमर अकबर एंथोनी और काला पत्थर की शूटिंग कर रही थीं। हम साथ रहने लगे थे, लेकिन एक दिन अचानक बुरी कहानी शुरू हो गई। 1979 की एक शाम मैं उनके घर पहुंचा तो देखा कि उनकी बुजुर्ग मां जमाल बाबी कॉरिडोर में सहमी हुई खड़ी हैं। उन्होंने फुसफुसाकर कहा, ‘देखो परवीन को क्या हुआ’। मैं अंदर गया तो देखा कि ड्रेसिंग टेबल पर लाइन से परफ्यूम की बोतलें रखी हुई हैं और परवीन फिल्म कॉस्ट्यूम में पलंग और दीवार के बीच दुबकी बैठी हैं। वो कांप रही थीं और उनके हाथ में एक चाकू था। मैंने उनसे पूछा कि क्या कर रही हो, तो उन्होंने धीमी आवाज में कहा, श्शशश…बात मत करो। इस कमरे में जासूसी करने वाले लोगों ने रिकॉर्डिंग डिवाइस लगा दी है। वे मुझे मारने की कोशिश कर रहे हैं। म

फ्लैट में 3 दिन सड़ती रही परवीन बाबी की लाश:अमेरिका के पागलखाने में बंद रहीं, कहा था- अमिताभ ने किडनैप किया, मुझे मारना चाहते हैं

एक जमाने की सबसे खूबसूरत और बोल्ड एक्ट्रेस परवीन बाबी की आज 70वीं बर्थ एनिवर्सरी है। दीवार (1975), अमर अकबर एंथोनी (1977), द बर्निंग ट्रेन (1980), शान (1980), कालिया (1981), नमक हलाल (1982) जैसी दर्जनों सुपरहिट फिल्मों का हिस्सा रहीं परवीन की निजी जिंदगी बेहद दर्दनाक थी।

परवीन करियर के पीक पर थीं, जब उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की लाइलाज बीमारी हो गई थी। उन्होंने अपनी बीमारी दुनिया से राज रखना चाही, लेकिन समय के साथ उनके बदलते-बिगड़ते रवैये ने सब कुछ बर्बाद कर दिया।

कभी परवीन बाबी कहती थीं कि अमिताभ बच्चन ने उन्हें किडनैप कर उनके गले में चिप लगा दी है, तो कभी वे पूर्व अमेरिकी प्रेसिडेंट बिल क्लिंटन और प्रिंस चार्ल्स जैसी इंटरनेशनल हस्तियों पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाती थीं। परवीन बाबी को न्यूयॉर्क के पागलखाने में भी रखा गया था।

बीमारी के चलते परवीन इंडस्ट्री से दूर हो गईं और अकेलेपन में समय गुजारने लगीं। जब 2005 में फ्लैट में उनकी 3 दिनों से सड़ती हुई लाश मिली तो बॉलीवुड में हड़कंप मच गया।

आज परवीन बाबी की बर्थ एनिवर्सरी पर पढ़िए, उनकी खूबसूरत जिंदगी के दर्दनाक अंत की कहानी-

4 अप्रैल 1954

आज से ठीक 70 साल पहले वली मोहम्मद खान के घर जूनागढ़ में बेटी परवीन बाबी का जन्म हुआ था। उनका परिवार जूनागढ़ के नवाबों के खानदान से ताल्लुक रखता था। परवीन बाबी का जन्म उनके पेरेंट्स की शादी के 14 साल बाद हुआ था, यही वजह रही कि उन्हें बचपन से ही नाजों से पाला गया था।

परवीन महज 5 साल की थीं, जब उनके पिता वली मोहम्मद का इंतकाल हो गया, ऐसे में उनकी मां जमाल बख्ते बाबी ने अहमदाबाद में अकेले रहते हुए उनकी परवरिश की। माउंट कार्मल हाई स्कूल से पढ़ाई करने के बाद परवीन ने सेंट जेवियर कॉलेज से इंग्लिश लिट्रेचर की डिग्री हासिल की।

परवीन बाबी कम उम्र से ही बेहद बोल्ड थीं। मॉडर्न कपड़े पहनकर खुलेआम सिगरेट पीने वालीं परवीन अक्सर लोगों का ध्यान खींच लिया करती थीं। यही वजह रही कि महज 18 साल की उम्र में परवीन को बड़े-बड़े मॉडलिंग प्रोजेक्ट मिलने लगे।

सिगरेट पीने का अंदाज देखकर बी.आर.इशारा ने दी थी फिल्म

एक दिन उस दौर के पॉपुलर फिल्ममेकर बी.आर.इशारा अहमदाबाद में एक फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। परवीन भी शूटिंग देखने पहुंची थीं। जब शूटिंग ब्रेक हुआ तो मिनी स्कर्ट पहनकर पहुंचीं परवीन सेट से बाहर खड़ी होकर सिगरेट पीने लगीं। इसी बीच उन पर बी.आर. इशारा की नजर पड़ी। उन्होंने तुरंत अपने फोटोग्राफर से कहा, जाओ उस लड़की की इजाजत लेकर उसकी कुछ तस्वीरें क्लिक कर लाओ।

फोटोग्राफर गया और परवीन ने तस्वीरें खींचने की इजाजत दे दी। बी.आर. इशारा को वो तस्वीरें इतनी पसंद आईं कि उन्होंने तुरंत परवीन को बुलाकर पूछा- मेरी फिल्म में काम करोगी?

परवीन ने उन्हें बड़े कॉन्फिडेंस से जवाब दिया- कहानी पसंद आई तो जरूर करूंगी।

जवाब सुनकर बी.आर. इशारा दंग रह गए कि कैसे एक यंग लड़की में इतना कॉन्फिडेंस हो सकता है। उन्होंने तुरंत परवीन को अपनी आने वाली फिल्म चरित्र की कहानी सुनाई, जो परवीन को पसंद आ गई। इस तरह परवीन को उनके करियर की पहली फिल्म चरित्र मिल गई। ये किस्सा बी.आर. इशारा ने वाइल्ड फिल्म्स इंडिया को दिए इंटरव्यू में सुनाया था।

पहली फिल्म हो गई थी फ्लॉप, फिर दीवार ने दिलाया स्टारडम

परवीन की पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप रही, लेकिन उनकी खूबसूरती और अभिनय से इम्प्रेस होकर कई फिल्ममेकर उन्हें फिल्में ऑफर करने लगे। 1974 में रिलीज हुई फिल्म मजबूर परवीन की दूसरी फिल्म थी, जिससे वो देशभर में पहचानी जानी लगीं। आगे उन्होंने अमिताभ बच्चन की फिल्म दीवार में बार डांसर का रोल प्ले कर खुद को इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल कर लिया।

कबीर बेदी और डेनी डेन्जोंगपा से रहा अफेयर

परवीन बाबी का इंडस्ट्री में पहला अफेयर डैनी डेन्जोंगपा से रहा। दोनों का रिश्ता करीब 4 साल तक चला। परवीन कबीर बेदी के साथ भी रिलेशन में रहीं, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला। कबीर बेदी से ब्रेकअप के बाद 1977 में महेश भट्ट उनका सहारा बने। महेश पहले से शादीशुदा थे, हालांकि इसका उनके रिश्ते पर कोई असर नहीं पड़ा।

पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की लाइलाज बीमारी हुई, हर किसी पर करती थीं शक

परवीन बाबी अपने करियर के पीक पर थीं, जब बॉलीवुड में खबरें फैलने लगीं कि वो पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया नाम की गंभीर लाइलाज बीमारी से जूझ रही हैं। कई बार परवीन बाबी से उनकी बीमारी पर बात की गई, लेकिन हर बार उन्होंने ये कहते हुए इनकार कर दिया कि इंडस्ट्री के लोग उनके खिलाफ साजिश रच रहे हैं और उनकी छवि खराब करना चाहते हैं।

परवीन बाबी ने कभी कबूल नहीं किया कि उन्हें पैरानॉइड सिजोफ्रेनिया है, हालांकि उनके अजीबो-गरीब बयान और बदला हुआ बर्ताव सब कुछ साफ कर रहा था।

Source:-https://www.bhaskar.com/