अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना के साथ थिरके मुकेश अंबानी

हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अंबानी के इवेंट में अपने गानों के सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया। रिहाना ने इवेंट में अपने पॉपुलर गाने 'वाइल्ड थिंग्स', 'पोर टी अप' और 'डायमंड्स' पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी।

अनंत-राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में रिहाना के साथ थिरके मुकेश अंबानी

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन का आज दूसरा दिन है। शुक्रवार को शुरू हुए इस फंक्शन में देश-विदेश से लगभग सभी नामी हस्तियों ने शिरकत की। प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस प्री-वेडिंग इवेंट में हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से चार चांद लगाया। सभी ने रिहाना के गानों को खूब एंजॉय किया। इवेंट में आए मेहमान ही नहीं, बल्कि खुद अंबानी परिवार भी खुद को थिरकने से रोक नहीं पाए। खास बात तो ये रही कि मुकेश अंबानी भी रिहाना के गाने पर थिरकते नजर आए। इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

पॉप सिंगर रिहाना का लुक भी काफी खास रहा। रिहाना ने अपने लुक और ड्रेसिंग से फैंस का दिल जीत लिया है। इवेंट में रिहाना ने नियॉन-हरे रंग की साइनी सी-थ्रू ड्रेस पहनी हुई थी। इस आउटफिट के साथ सिंगर ने अपने लंबे और खूबसूरत बालों को लाल रंग के केप से कवर किया था। बता दें कि महज कुछ ही घंटों के परफॉर्मेंस के लिए रिहाना ने अंबानी से मोटी रकम वसूली है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, उन्हें अंबानी परिवार की तरफ से करीब 66 से 74 करोड़ के बीच फीस दी गई है।

हॉलीवुड की पॉप सिंगर रिहाना ने अंबानी के इवेंट में अपने गानों के सभी को डांस करने पर मजबूर कर दिया। रिहाना ने इवेंट में अपने पॉपुलर गाने 'वाइल्ड थिंग्स', 'पोर टी अप' और 'डायमंड्स' पर एनर्जेटिक परफॉर्मेंस दी। ऐसे में रिहाना के गानों पर मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनका पूरा परिवार डांस करता नजर आया। एक तस्वीर में वह स्टेज पर दूल्हे बने अनंत अंबानी के साथ पोज देती नजर आईं। वहीं, दूसरी तस्वीर में वह मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी, बड़े बेटे आकाश अंबानी, बहू श्लोका मेहता और ईशा अंबानी सहित अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर मस्ती करती और इस पल को एंजॉय करती नजर रही हैं। इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।