Nasa ने अंतरिक्ष से लीं 5 हैरतंगेज फोटो
नासा ने 5 तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इनमें हिमालय से लेकर बहामास, बोस्टन शहर, सऊदी अरब की राजधानी और ब्रिटिश कोलंबिया के बर्फीले पहाड़ों को देखा जा सकता है।
नासा की तस्वीरें स्पेस लवर्स के बीच खूब पसंद की जाती हैं। इन तस्वीरों को तमाम सैटेलाइट्स और इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) की मदद से कैप्चर किया जाता है। हाल में नासा ने 5 तस्वीरों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट किया है। इनमें हिमालय से लेकर बहामास, बोस्टन शहर, सऊदी अरब की राजधानी और ब्रिटिश कोलंबिया के बर्फीले पहाड़ों को देखा जा सकता है। यूजर्स इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं। अबतक 5.81 लाख लाइक्स नासा की तस्वीरों को मिले हैं।
ISS जिस भी देश के ऊपर से गुजरता है, वहां की तस्वीरें लेता है। नासा ने 5 तस्वीरें शेयर की हैं। पहली तस्वीर में हिमालय के विहंगम नजारे को देखा जा सकता है। यह दुनिया की दो बड़ी ताकतों भारत और चीन के सीमा को भी दर्शाता है। हिमालय की रेंज में नेपाल और भूटान जैसे देश भी स्थित हैं। चीन वाले हिस्से में मानसरोवर झील मौजूद है। तस्वीर में बर्फीली हिमालयी रेंज को देखा जा सकता है।





