दबंगों ने सफाईकर्मी के घर की ताबड़तोड़ और फायरिंग:शराब की ओवर रेटिंग का विरोध करने पर हुआ विवाद, गोली लगने से वृद्ध घायल; लूटकर ले गये नगदी और जेवर
महोबा के देशी शराब के ठेके में ओवररेटिंग का विरोध करने पर दबंगों ने सफाईकर्मी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया है, जबकि तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। सशस्त्र दबंग घर में रखें 1 लाख रुपये और जेवर लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। दरअसल यह वारदात जनपद के खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव की है। जहां पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात उदयभान वर्मा के घर में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश दबंगों ने हमला बोल दिया। बताया जाता है कि बीते रोज उदयभान वर्मा का पुत्र नजदीकी गांव जरौली में संचालित देशी शराब के ठेके पर गया था, जहां सेल्समैन नंदू उर्फ नरेंद्र बाबा द्वारा 50 रुपये कीमत के देशी शराब क्वार्टर को 60 रुपये में बेचा जा रहा था, जिसका वीडियो बनाकर जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की गई थी। दबंग ने फोन पर सफाई कर्मी धमकाया इसी बात से बौखलाए दबंग ने फोन पर सफाई कर्मी उदयभान वर्मा को धमकाया था और कहा था कि तेरे लड़के के कारण 70 हजार रुपए का चालान हुआ है। वह तुझसे वसूल किया जाएगा और एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। जिसे न देने पर जान से मारने की धमकी सेल्समैन ने दी थी। जिसकी शिकायत सफाई कर्मी पीड़ित ने थाना पुलिस में करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मगर आरोप है कि दरोगा ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आज रात के समय वह अपने अन्य साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर सफाईकर्मी के घर मे घुस गया। ताबड़तोड़ और फायरिंग की आरोप है कि तकरीबन 15 लोग थे जो नकाबपोश घर में घुसकर लूटपाट करने लगे। छीनाझपटी में नकाबपोशों को पहचान लेने पर सभी हमलावर हो गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ऐसे ने जान बचाने के लिए सफाईकर्मी उदयभान, उसकी पत्नी और पुत्र भाग खड़े हुए, लेकिन तब तक दबंगों ने उदयभान के 64 वर्षीय वृद्ध पिता कल्लू को गोली मारकर घायल कर दिया। यही नहीं आरोप है कि घर में रखी एक लाख रुपये की नगदी और पत्नी के जेवर लेकर सभी दबंग वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घायल को तत्काल इलाज के लिए चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम सहित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से घटना की जानकारी की गई है वहीं दूसरी तरफ वृद्ध की हालत खराब देख डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस से बेख़ौफ़ दबंगों का गुंडई स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े रहे है। यदि पीड़ित की शिकायत पर पहले ही आरोपी सेल्समैन पर कार्यवाही की जाती तो शायद यह वारदात भी न होती। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
महोबा के देशी शराब के ठेके में ओवररेटिंग का विरोध करने पर दबंगों ने सफाईकर्मी के घर में घुसकर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। दबंगों ने बुजुर्ग को गोली मारकर घायल कर दिया है, जबकि तीन लोगों ने भाग कर अपनी जान बचाई है। सशस्त्र दबंग घर में रखें 1 लाख रुपये और जेवर लूटकर फरार हो गए। वहीं घायल वृद्ध को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक सहित थाना पुलिस मौके पर पहुंची है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
दरअसल यह वारदात जनपद के खरेला थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौली गांव की है। जहां पंचायती राज विभाग में सफाई कर्मी के पद पर तैनात उदयभान वर्मा के घर में एक दर्जन से अधिक नकाबपोश दबंगों ने हमला बोल दिया। बताया जाता है कि बीते रोज उदयभान वर्मा का पुत्र नजदीकी गांव जरौली में संचालित देशी शराब के ठेके पर गया था, जहां सेल्समैन नंदू उर्फ नरेंद्र बाबा द्वारा 50 रुपये कीमत के देशी शराब क्वार्टर को 60 रुपये में बेचा जा रहा था, जिसका वीडियो बनाकर जिला आबकारी अधिकारी से शिकायत की गई थी।
दबंग ने फोन पर सफाई कर्मी धमकाया
इसी बात से बौखलाए दबंग ने फोन पर सफाई कर्मी उदयभान वर्मा को धमकाया था और कहा था कि तेरे लड़के के कारण 70 हजार रुपए का चालान हुआ है। वह तुझसे वसूल किया जाएगा और एक लाख रुपये रंगदारी की मांग करने लगा। जिसे न देने पर जान से मारने की धमकी सेल्समैन ने दी थी। जिसकी शिकायत सफाई कर्मी पीड़ित ने थाना पुलिस में करते हुए कार्रवाई की मांग की थी। मगर आरोप है कि दरोगा ने आरोपी पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिससे उसके हौसले बुलंद हो गए और आज रात के समय वह अपने अन्य साथियों के साथ दरवाजा तोड़कर सफाईकर्मी के घर मे घुस गया।
ताबड़तोड़ और फायरिंग की
आरोप है कि तकरीबन 15 लोग थे जो नकाबपोश घर में घुसकर लूटपाट करने लगे। छीनाझपटी में नकाबपोशों को पहचान लेने पर सभी हमलावर हो गए और देखते ही देखते ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ऐसे ने जान बचाने के लिए सफाईकर्मी उदयभान, उसकी पत्नी और पुत्र भाग खड़े हुए, लेकिन तब तक दबंगों ने उदयभान के 64 वर्षीय वृद्ध पिता कल्लू को गोली मारकर घायल कर दिया। यही नहीं आरोप है कि घर में रखी एक लाख रुपये की नगदी और पत्नी के जेवर लेकर सभी दबंग वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। वहीं घायल को तत्काल इलाज के लिए चरखारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।
जहां हालत गंभीर होने के चलते जिला अस्पताल भेजा गया है। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम सहित थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। परिजनों से घटना की जानकारी की गई है वहीं दूसरी तरफ वृद्ध की हालत खराब देख डॉक्टर द्वारा हायर सेंटर झांसी रेफर कर दिया गया। पुलिस से बेख़ौफ़ दबंगों का गुंडई स्थानीय पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल खड़े रहे है। यदि पीड़ित की शिकायत पर पहले ही आरोपी सेल्समैन पर कार्यवाही की जाती तो शायद यह वारदात भी न होती। अब पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





