आज दो दिन के वाराणसी दौरे पर आएंगे सीएम योगी:पीएम के संसदीय क्षेत्र में चुनावी तैयारियां परखेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर वाराणसी आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम पीएम मोदी के चुनावी क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे। पीएम के संसदीय क्षेत्र में संगठन की सक्रियता को परखेंगे और काशी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगे। वाराणसी में रात्रि प्रवास के बाद वे गुरुवार को लखनऊ रवाना होंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा के विधायक एयरपोर्ट पर सीएम योगी का स्वागत करेंगे। सीएम एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा शहर में आएंगे और सीधे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां जाएंगे। सीएम का काफिला शिवपुर फ्लाईओवर से गुजरते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगा। सीएम भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा काशी क्षेत्र से आए कई जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। सीएम कार्यकर्ताओं से जनता के फीडबैक पर चर्चा करेंगे। साथ ही उन्हें 2024 चुनाव में जीत के लिए मंत्र भी देंगे। इसके बाद शाम छह बजे योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव में दर्शन-पूजन करेंगे। कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे और इसके बाद सर्किट हाउस में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे। यातायात विभाग ने सीएम रूट पर लागू किया डायवर्जन एडीसीपी यातायात ने मुख्यमंत्री के आगमन से लेकर प्रस्थान तक रूट पर डायवर्जन लागू किया है। सीएम के भ्रमण और प्रस्थान के दौरान यातायात व्यवस्था के लिए एडवाइजरी जारी की है। इसमें 3 अप्रैल को शाम तीन बजे से लेकर छह बजे तक यातायात डायवर्ट किया गया है। बाबतपुर एयरपोर्ट से हरहुआ, तरना, गिलट बाजार, भोजूबीर, जेपी मेहता, सेंट्रल जेल फुलवरिया फ्लाईओवर, लहरतारा, चांदपुर, मोढ़ैला, रोहनियां आगमन तक फिर वापस चांदपुर, बऊलिया, फुलवरिया फ्लाईओवर, जेपी मेहता, सर्किट हाउस तक यातायात प्रतिबंधित रहेगा। इन रूट से निकलेंगे वाहन सवार 1. भिखारीपुर/बीएचयू से कचहरी/हरहुआ जाने वाले मालवीय चौराहा, रविदास गेट, चेतमणि चौराहा, कमच्छा, रथयात्रा, सिगरा, साजन, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, पांडेयपुर, आजमगढ़ अंडरपास से होकर जाएंगे। 2. मंडुवाडीह से कचहरी/हरहुआ जाने वाले आकाशवाणी, रथयात्रा, सिगरा, साजन, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, चौकाघाट, पुलिस लाइन चौराहा, अर्दली बाजार से होते हुए जा सकते हैं। 3. शहर क्षेत्र से बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले मंडुवाडीह, चांदपुर, लोहता, जंसा, बड़ागांव होते हुए एयरपोर्ट जा सकते हैं। शाम पांच से सात बजे तक इस रूट पर रहेगा डायवर्जन सीएम योगी शाम को सर्किट हाउस, कचहरी, चौकाघाट, लहुराबीर, कबीरचौरा, मैदागिन के रास्ते श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर जाएंगे। आगमन तथा वापसी यानि शाम पांच बजे से लेकर शाम 7 बजे तक सर्किट हाउस तक का रूट डायवर्ट रहेगा। इस दौरान वाहन निम्न वैकल्पिक मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। इस दौरान गौदोलिया/रामापुरा से कचहरी/बाबतपुर एयरपोर्ट जाने वाले नई सड़क, चेतगंज, लहुराबीर, जयसिंह चौराहा, मलदहिया, मरीमाई, अंधरापुल, नदेसर, आशियाना, जेपी मेहता, सेंट्रल जेल तिराहा, गिलट बाजार की तरफ जाएंगे।

आज दो दिन के वाराणसी दौरे पर आएंगे सीएम योगी:पीएम के संसदीय क्षेत्र में चुनावी तैयारियां परखेंगे

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर आज दोपहर वाराणसी आएंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम पीएम मोदी के चुनावी क्षेत्र में तैयारियों का जायजा लेंगे। पीएम के संसदीय क्षेत्र में संगठन की सक्रियता को परखेंगे और काशी क्षेत्र के प्रमुख पदाधिकारियों से बातचीत भी करेंगे। वाराणसी में रात्रि प्रवास के बाद वे गुरुवार को लखनऊ रवाना होंगे।सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार दोपहर तीन बजे विशेष विमान से वाराणसी एयरपोर्ट पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। भाजपा के विधायक एयरपोर्ट पर सीएम योगी का स्वागत करेंगे। सीएम एयरपोर्ट से सड़क मार्ग द्वारा शहर में आएंगे और सीधे भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रोहनियां जाएंगे। सीएम का काफिला शिवपुर फ्लाईओवर से गुजरते हुए भाजपा कार्यालय पहुंचेगा।

सीएम भाजपा कार्यालय पर क्षेत्रीय अध्यक्ष और जिलाध्यक्ष से चुनाव की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा काशी क्षेत्र से आए कई जिलाध्यक्षों से भी संवाद करेंगे। सीएम कार्यकर्ताओं से जनता के फीडबैक पर चर्चा करेंगे। साथ ही उन्हें 2024 चुनाव में जीत के लिए मंत्र भी देंगे।इसके बाद शाम छह बजे योगी आदित्यनाथ काशी विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव में दर्शन-पूजन करेंगे। कानून व्यवस्था को लेकर अधिकारियों संग बैठक करेंगे और इसके बाद सर्किट हाउस में कुछ लोगों से मुलाकात करेंगे।

Source:-https://www.bhaskar.com/