डबल मर्डर के हत्यारोपी ने गवाह-वादी को भिजवाई धमकी:बोला, यदि गवाही दी तो जान से धोना पड़ेगा हाथ, हत्या का केस वापस ले लें

सहारनपुर में 18 अगस्त 2019 को दो सगे भाइयों को पड़ोस में रहने वाले परिवार ने घर में घुसकर गोलियों से भून दिया था। कोर्ट में केस चल रहा है। हत्यारोपी जेल में बंद है। जेल में बंद हत्यारोपी ने गवाह और वादी को धमकी दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुकदमा वापस न लेने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। वादी महिला ने थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। एक युवक से भिजवाया संदेश वादी उर्मिला देवी का कहना है कि मुकदमे में अंतिम गवाही चल रही है। कुछ दिन पहले उनके भांजे रजत के फेसबुक के मैसेंजर पर मैसेज आया। मैसेज गोपाल नगर में रहने वाले लकी पंडित ने भेजा है। वह भी अभी जमानत पर बाहर आया है। उसने मैसेज में लिखा है कि उसकी जेल में महिपाल सैनी से मुकदमे को लेकर बात हुई थी। महिपाल सैनी के खिलाफ गवाही न दें। मुकदमा वापस ले लें। उसे पैसा भी दें। यदि ऐसा नहीं किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा। घर में अकेली रहते हैं महिला पड़ोस में रहने वाले महिपाल सैनी, पत्नी विमलेश सैनी, बेटे सूरज सैनी, सन्नी सैनी, गौरव सैनी और बेटी वर्षा सैनी ने मामूली विवाद में आशीष और आशुतोष दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आशीष कुमार दैनिक जागरण में एक पत्रकार था। उर्मिला का कहना है कि इस मामले में उनके जेठ और अन्य लोग गवाह हैं। जिन्हें जेल से ही धमकाया जा रहा है। एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

डबल मर्डर के हत्यारोपी ने गवाह-वादी को भिजवाई धमकी:बोला, यदि गवाही दी तो जान से धोना पड़ेगा हाथ, हत्या का केस वापस ले लें

सहारनपुर में 18 अगस्त 2019 को दो सगे भाइयों को पड़ोस में रहने वाले परिवार ने घर में घुसकर गोलियों से भून दिया था। कोर्ट में केस चल रहा है। हत्यारोपी जेल में बंद है। जेल में बंद हत्यारोपी ने गवाह और वादी को धमकी दी है। सोशल मीडिया के माध्यम से मुकदमा वापस न लेने और गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी है। वादी महिला ने थाना सिटी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।

एक युवक से भिजवाया संदेश
वादी उर्मिला देवी का कहना है कि मुकदमे में अंतिम गवाही चल रही है। कुछ दिन पहले उनके भांजे रजत के फेसबुक के मैसेंजर पर मैसेज आया। मैसेज गोपाल नगर में रहने वाले लकी पंडित ने भेजा है। वह भी अभी जमानत पर बाहर आया है। उसने मैसेज में लिखा है कि उसकी जेल में महिपाल सैनी से मुकदमे को लेकर बात हुई थी। महिपाल सैनी के खिलाफ गवाही न दें। मुकदमा वापस ले लें। उसे पैसा भी दें। यदि ऐसा नहीं किया तो जान से हाथ धोना पड़ेगा।

घर में अकेली रहते हैं महिला
पड़ोस में रहने वाले महिपाल सैनी, पत्नी विमलेश सैनी, बेटे सूरज सैनी, सन्नी सैनी, गौरव सैनी और बेटी वर्षा सैनी ने मामूली विवाद में आशीष और आशुतोष दोनों भाइयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। आशीष कुमार दैनिक जागरण में एक पत्रकार था। उर्मिला का कहना है कि इस मामले में उनके जेठ और अन्य लोग गवाह हैं। जिन्हें जेल से ही धमकाया जा रहा है।एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक का कहना है कि महिला की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कराई जा रही है।

Source:-https://www.bhaskar.com/