तो ये हैं NEET पेपर लीक कांड के 'मेन खिलाड़ी'? अमित-नीतीश तो बस प्‍यादे, EOU की जांच में किसका नाम आया सामने

जांच के दौरान इन दो लोगों का नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है. इसकी जांच EOU कर रही है. दोनों का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसी गहराई से इसकी जांच में जुटी हुई है..

तो ये हैं NEET पेपर लीक कांड के 'मेन खिलाड़ी'? अमित-नीतीश तो बस प्‍यादे, EOU की जांच में किसका नाम आया सामने

नीट पेपर लीक कांड मामले (NEET Paper Leak Case) की जांच कर रही बिहार की आर्थिक अपराध इकाई (EOU) के हाथ कुछ अहम सुराग लगे हैं. जैसे जैसे जांच आगे बढ़ रही है, पेपर लीक के तार आगे जुड़ते जा रहे हैं. अब जांच एजेंसी के निशाने पर दो और शख्‍स आए हैं.. और अभी तक हुई इन्‍वेस्टिगेशन के दौरान पेपर लीक में इन्‍हीं दोनों का नाम मुख्‍य रूप से सामने आ रहा है. जांच कह रही है कि बच्‍चों को प्रश्‍न पत्र उपलब्‍ध कराकर उनके आंसर रटाने वाले अमित आनंद और नीतीश तो बस प्‍यादे थे. मेन खिलाड़ी तो ये दोनों शख्‍स हैं.

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी है के अनुसार, EOU के निशाने पर दो सेटर अतुल वत्सय और अंशुल सिंह भी आए हैं. ये दोनों वैशाली के रहने वाले बताए जा रहे हैं. जांच के दौरान इन दोनों के नाम मुख्य रूप से सामने आ रहा है. इसकी जांच EOU कर रही है. दोनों का नाम सामने आने के बाद जांच एजेंसी गहराई से इस बात की जांच में जुटी हुई है कि अतुल और अंशुल को पेपर पहले ही मिला. वो इसके आगे की कड़ी भी जोड़ने में जुटी हुई है.
पुलिस के सूत्र बता रहे हैं कि इन दोनों की शह पर ही अमित आनंद और नीतीश कुमार बिहार में प्रतियोगी परीक्षा में सेटर का काम किया करते. विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में अभ्यर्थियों को मोटी रकम लेकर पास करवाने का काम ये लोग किया करते. अतुल वत्सय पिछले कई महीने से महाराष्ट्र के एक शहर में रह रहा है.