कार चलाने वालों के लिए अच्छी खबर, बैटरी खराब होने से बचानी है तो जरूर करें ये काम
Car Battery Care Tips: ज्यादातर कार बैटरियां इंजन डिब्बे में या तो गाड़ी के सामने या ड्राइवर की तरफ बोनट के नीचे प्लास्टिक या मेटल की ट्रे पर लगी होती हैं. कुछ गाड़ियों में बैटरी पीछे ट्रंक में भी हो सकती है.
किसी भी गाड़ी में उसकी बैटरी बेहद अहम होती है. यह इग्निशन, लाइट को जलाने में और कई इलेक्ट्रिक काम के लिए इस्तेमाल होती है. इसलिए आपको कार की बैटरी का ध्यान जरूर रखना चाहिए. कार की बैटरी बदलना एक सीधा सा काम है जिसे आप घर पर ही आसानी से कर सकते हैं.
काम के टिप्स (Car Battery Care Tips) जिनकी मदद से आप खुद ही कार की बैटरी सही से बदल पाएंगे और आपको मकैनिक को पैसे देने की जरूरत नहीं होगी.
कार बैटरी को ढूंढे
अपनी गाड़ी को लेवल सर्फेस पर पार्क करें, इंजन बंद करें और इग्निशन से चाबी हटा दें. बैटरी का पता लगाने और उसे संभालने से पहले इंजन को ठंडा होने दें.
ज्यादातर कार बैटरियां इंजन डिब्बे में या तो गाड़ी के सामने या ड्राइवर की तरफ बोनट के नीचे प्लास्टिक या मेटल की ट्रे पर लगी होती हैं. कुछ गाड़ियों में बैटरी पीछे ट्रंक में भी हो सकती है.
बैटरी टर्मिनल ढूंढें और डिस्कनेक्ट करें
बैटरी टर्मिनल की पहचान करें, जिसमें एक पॉजिटिव (लाल) टर्मिनल और एक निगेटिव (काला) टर्मिनल शामिल है. इसमें केबल कनेक्टर भी जुड़े हुए होते हैं. Wrench की मदद से पहले निगेटिव टर्मिनल केबल को ढीला करें और डिस्कनेक्ट करें, फिर पॉजिटिव टर्मिनल केबल को हटाएं. टर्मिनलों को संभालते समय किसी भी दुर्घटना से बचने के लिए दस्तानें डालें और आंखों की सुरक्षा के लिए भी कुछ पहनें.
पुरानी बैटरी को बाहर निकालें
कार बैटरियों को आमतौर पर होल्ड-डाउन मेटल क्लैंप से सुरक्षित किया जाता है. क्लैंप को सुरक्षित करने वाले बोल्ट या नट्स को ढीला करें, फिर बैटरी को उसके डिब्बे से बाहर निकालें. हटाते समय बैटरी को सीधी स्थिति में रखें, क्योंकि उनमें कास्टिक लिक्विड होता है.
बैटरी ट्रे और टर्मिनल कनेक्टर्स को साफ करें
पुरानी बैटरी को हटाने के बाद, वायर ब्रश या टर्मिनल सफाई टूल का इस्तेमाल करके बैटरी ट्रे और टर्मिनल कनेक्टर्स से जंग को अच्छी तरह से साफ करें. आप सफाई के लिए बेकिंग सोडा पेस्ट का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
बैटरी लगाएं और टर्मिनल को फिर से कनेक्ट करें
नई बैटरी को ट्रे में रखें, यह ध्यान रखते हुए कि टर्मिनल कार के टर्मिनलों के साथ सही ढंग से अलाइन है. बैटरी को माउंटिंग शेल्फ पर सुरक्षित रूप से नीचे करें और बोल्ट या नट को कसते हुए होल्ड-डाउन क्लैंप को फिर से लगाएं. पहले पॉजिटिव केबल को बैटरी से दोबारा कनेक्ट करें, उसके बाद निगेटिव केबल को.
कनेक्शन को करें टेस्ट
इंस्टॉलेशन के बाद बैटरी ठीक से काम कर रही है या नहीं यह जांचने के लिए कार की हेडलाइट्स चालू करें.
Source:-cnbctv18





