दरभंगा में 8 अप्रैल को लगेगा जॉब कैंप:20 पदों पर होगी बहाली, 15 हजार रुपये मिलेगी हर महीने सैलरी
दरभंगा के नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 08 अप्रैल यानी सोमवार को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Acaryo India ke द्वारा सुबह के 11:00 बजे से शाम के 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में JRP (जॉब रिसोर्स पर्सन) के लिए 20 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया 12वीं पास और अनुभवी (फील्ड एवं सोशल वर्क) महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये सहित पी.एम, ई.एस.आई, चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा। इन चीजों को रखें अपने साथ उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा जिला के सभी प्रखण्ड में एक-एक पद पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना निःशुल्क है।
दरभंगा के नियोजन पदाधिकारी मृणाल कुमार चौधरी ने बताया कि श्रम संसाधन विभाग, बिहार सरकार के द्वारा अवर प्रादेशिक नियोजनालय, दरभंगा के माध्यम से 08 अप्रैल यानी सोमवार को आईटीआई, रामनगर के निकट संयुक्त श्रम भवन, लहेरियासराय के कार्यालय परिसर में Acaryo India ke द्वारा सुबह के 11:00 बजे से शाम के 03:00 बजे तक जॉब कैम्प का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में JRP (जॉब रिसोर्स पर्सन) के लिए 20 पदों पर साक्षात्कार के बाद रोजगार दिया जाएगा, जिसमें अभ्यर्थियों की उम्र सीमा 18 से 35 वर्ष निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया 12वीं पास और अनुभवी (फील्ड एवं सोशल वर्क) महिला और पुरुष अभ्यर्थियों की बहाली की जाएगी। उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को 15 हजार रुपये सहित पी.एम, ई.एस.आई, चिकित्सा भत्ता प्रतिमाह दिया जाएगा।
इन चीजों को रखें अपने साथ
उन्होंने बताया कि नियोजक द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को दरभंगा जिला के सभी प्रखण्ड में एक-एक पद पर रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी भारत सरकार के NCS Protal (www.ncs.gov.in) पर जाकर खुद से या इस नियोजनालय में आकर निबंधन करा सकते हैं। उन्होंने कहा कि अभ्यर्थी अपना बायोडाटा, सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र, 05 रंगीन फोटो, आधार कार्ड, पैन कार्ड, बैंक पासबुक एवं अन्य प्रमाण पत्र के साथ जॉब कैंप में भाग ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि जॉब कैम्प में भाग लेना निःशुल्क है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





