मौसम विभाग अब हर दिन बताएगा फील लाइक टेंपरेचर:आंकड़ों में पारा कम लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस हो रही; दक्षिण में तापमान 40° पार

देश के अधिकांश शहर तप रहे हैं। आंकड़ों में भले ही पारा कम दिख रहा हो पर गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। दक्षिण और तटीय राज्यों में लोग अभी से ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हैं। वास्तविक आंकड़ों और इंसान को गर्मी के अहसास के इस अंतर यानी फील लाइक टेंपरेचर या हीट इंडेक्स को अब आईएमडी (मौसम विभाग) ने इंटरेक्टिव मैप के साथ शुरू किया है। माैसम विभाग अप्रैल से जून तक रोज अगले पांच दिन का फील लाइक टेंपरेचर देगा। हीट इंडेक्स अब देश के सभी शहरों के लिए लागू किया जा रहा है। क्या होता है फील लाइक टेंपरेचर फील लाइक टेंपरेचर खुले वातावरण में हवा की दिशा, गति और वातावरण में नमी के साथ होने वाला होने वाला गर्मी का अहसास है। कई बार तापमान जितना दर्ज होता है, अनुभव कहीं ज्यादा तापमान होने का होता है। मान लीजिए कि पश्चिमी विक्षोभ आया है और हवाएं चल रही हैं, जो ढेर सारी नमी लेकर भी आ रही हैं तो जिस क्षेत्र में धूप खिली है वहां पर वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होगी और ये असहजता (डिस्कंफर्ट) पैदा करेगी। इन इलाकों में गर्मी का ज्यादा अहसास गुरुवार को जारी हीट इंडेक्स के मुताबिक, अगले पांच दिन दक्षिणी राज्य व पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए लाल व नारंगी रंग की कोडिंग है। इसका मतलब है, यहां फील लाइक टेंपरेचर 50 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। मध्य-पश्चिम में पीले रंग की कोडिंग का अर्थ है कि यहां 40 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। उत्तर व उत्तर-पश्चिम में हरा रंग यानी इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से कम महसूस होगा। देश में बढ़ती गर्मी का असर बताती तस्वीरें...

मौसम विभाग अब हर दिन बताएगा फील लाइक टेंपरेचर:आंकड़ों में पारा कम लेकिन गर्मी ज्यादा महसूस हो रही; दक्षिण में तापमान 40° पार

देश के अधिकांश शहर तप रहे हैं। आंकड़ों में भले ही पारा कम दिख रहा हो पर गर्मी ज्यादा महसूस हो रही है। दक्षिण और तटीय राज्यों में लोग अभी से ज्यादा परेशानी महसूस कर रहे हैं।वास्तविक आंकड़ों और इंसान को गर्मी के अहसास के इस अंतर यानी फील लाइक टेंपरेचर या हीट इंडेक्स को अब आईएमडी (मौसम विभाग) ने इंटरेक्टिव मैप के साथ शुरू किया है।

माैसम विभाग अप्रैल से जून तक रोज अगले पांच दिन का फील लाइक टेंपरेचर देगा। हीट इंडेक्स अब देश के सभी शहरों के लिए लागू किया जा रहा है।

4 अप्रैल का तापमान

शहर वास्तविक फील लाइक
चेन्नई 38.1 डिग्री 50 डिग्री
बेंगलुरु 37 डिग्री 40 डिग्री
दिल्ली 36.6 डिग्री 40 डिग्री
कोलकाता 37.2 डिग्री 50 डिग्री

क्या होता है फील लाइक टेंपरेचर

फील लाइक टेंपरेचर खुले वातावरण में हवा की दिशा, गति और वातावरण में नमी के साथ होने वाला होने वाला गर्मी का अहसास है। कई बार तापमान जितना दर्ज होता है, अनुभव कहीं ज्यादा तापमान होने का होता है। मान लीजिए कि पश्चिमी विक्षोभ आया है और हवाएं चल रही हैं, जो ढेर सारी नमी लेकर भी आ रही हैं तो जिस क्षेत्र में धूप खिली है वहां पर वास्तविक तापमान से कहीं ज्यादा गर्मी महसूस होगी और ये असहजता (डिस्कंफर्ट) पैदा करेगी।

इन इलाकों में गर्मी का ज्यादा अहसास

गुरुवार को जारी हीट इंडेक्स के मुताबिक, अगले पांच दिन दक्षिणी राज्य व पूर्वी तटीय क्षेत्रों के लिए लाल व नारंगी रंग की कोडिंग है। इसका मतलब है, यहां फील लाइक टेंपरेचर 50 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। मध्य-पश्चिम में पीले रंग की कोडिंग का अर्थ है कि यहां 40 डिग्री से ज्यादा महसूस होगा। उत्तर व उत्तर-पश्चिम में हरा रंग यानी इन इलाकों में तापमान 40 डिग्री से कम महसूस होगा।

Source:-https://www.bhaskar.com/