मुस्लिम युवक पर दलित महिला से रेप का केस दर्ज:ऑटो चालक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाया, बोली- बेहोशी हालत में बंधक बनाकर 5 दिनों तक दुष्कर्म किया

वाराणसी रेलवे स्टेशन से ले जाकर जौनपुर की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया। वो बेहोश हो गई तो कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक रेप किया गया। महिला की शिकायत के बाद रामपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़ित महिला दलित समाज से है। वहीं आरोपी युवक मुस्लिम समाज का बताया जा रहा है। रामपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला के देवर देवरानी पूना और पति मुंबई में रहते हैं। पूना से उसके देवर-देवरानी कुछ दिनों के लिए घर आए थे। 19 मार्च को उनके पूना वापसी का टिकट था। महिला ने इलाके के ही एक ऑटो चालक से संपर्क किया और परिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए कहा। ऑटो चालक से पुरानी पहचान थी। इसलिए महिला भी अपने देवर देवरानी को ट्रेन पर बिठाने के लिए ऑटो से वाराणसी आ गई। शाम को पूना की ट्रेन पर बिठाने के बाद महिला उसी ऑटो से वापस घर के लिए निकल गई। उसका आरोप है कि ऑटो चालक ने बाबतपुर में चाय पीने की इच्छा जताई। ऑटो रोकर उसने चाय पिया और महिला को भी पिलाया। चाय पीने के थोड़ी देर के बाद ही महिला के सिर में चक्कर महसूस हुआ। उसने ऑटो चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने गाड़ी में बैठने के कारण चक्कर महसूस होने की बात कही। आगे महिला के साथ क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं। पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का आरोप है कि जब उसकी आंख खुली तो वो एक कमरे में थी। आरोपी उसके सामने था। महिला अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका से घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आरोपी सज्जाद ने उसे चुप कराया और कहा कि वो जैसा चाहता है वैसा करे नहीं तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। महिला चुप रही, पांच दिन तक उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया जाता रहा। इधर महिला जब वाराणसी से लौट कर अपने घर नहीं गई तो उसके बच्चे ने इसकी जानकारी अपने पिता को फोन पर दिए। महिला के पति ने पूना जा रहे अपने भाई को इसकी जानकारी दी। महिला के साथ कुछ गलत होने की आशंका से घर वाले घबरा गए और दोनों पूना और मुंबई से घर के लिए निकले। 23 मार्च को दोनों गांव आ गए महिला के बारे में पता लगाया न मिलने पर रामपुर थाने शिकायत लेकर पहुंचे। सज्जाद को इस बारे में भनक लग गई कि महिला के पति और परिवार के लोग थाने में शिकायत करेंगे उसने महिला को छोड़ दिया। 24 तारीख को वो अपने घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई। परिवार और गांव के लोग सज्जाद कि इस दुस्साहस से परेशान हुए और कार्रवाई की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस नहीं सुनीं। रामपुर थाना पुलिस ने कहा का मामला वाराणसी के फूलपुर थाने का है उन्हे वहां जाकर शिकायत करनी चाहिए। आखिरकार कभी रामपुर और कभी फूलपुर थाने के चक्कर लगाकर पीड़ित परेशान हो उठे। उन्होने इसकी शिकायत जिले के बड़े अधिकारियों से ट्वीट और ऑनलाइन के माध्यम से किया। पुलिस कप्तान ने रामपुर थाने को निर्देश दिया कि जल्द कार्रवाई की जाए। रामपुर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला थाने पर बहर सड़क पर बैठ गई। सड़क पर आने जाने वाले लोगों को घटना के बारे में बताकर न्याय की मांग करने लगी। अधिकारियों का दबाव और महिला के इस रूप से पुलिस को चिंता हुई। आखिकार 15वें दिन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में कई बातें साफ हो जाएंगी। उन्होने कहा कि आरोपी सज्जाद के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी। लंबे समय से एक दूसरे का जानता है परिवार गांव के रहने वाले आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी सज्जाद और पीड़ित महिला के परिवार से लंबे समय से आना जाना था। दोनों एक दूसरे को परिवार बताते थे। किसी भी हालत में आपस में मदद भी करते थे। इसी भरोसे पर पीड़िता को देवर सज्जाद के साथ घर भेजा था। लेकिन आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। गांव के लोग भी थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

मुस्लिम युवक पर दलित महिला से रेप का केस दर्ज:ऑटो चालक ने चाय में नशीला पदार्थ मिलाया, बोली- बेहोशी हालत में बंधक बनाकर 5 दिनों तक दुष्कर्म किया

वाराणसी रेलवे स्टेशन से ले जाकर जौनपुर की एक महिला से रेप का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि उसके चाय में नशीला पदार्थ मिलाया गया। वो बेहोश हो गई तो कमरे में बंधक बनाकर पांच दिन तक रेप किया गया।

महिला की शिकायत के बाद रामपुर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। आगे की कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ जारी है। पीड़ित महिला दलित समाज से है। वहीं आरोपी युवक मुस्लिम समाज का बताया जा रहा है।

रामपुर थाना इलाके के एक गांव की रहने वाली महिला के देवर देवरानी पूना और पति मुंबई में रहते हैं। पूना से उसके देवर-देवरानी कुछ दिनों के लिए घर आए थे। 19 मार्च को उनके पूना वापसी का टिकट था। महिला ने इलाके के ही एक ऑटो चालक से संपर्क किया और परिवार को वाराणसी रेलवे स्टेशन छोड़ने के लिए कहा।

ऑटो चालक से पुरानी पहचान थी। इसलिए महिला भी अपने देवर देवरानी को ट्रेन पर बिठाने के लिए ऑटो से वाराणसी आ गई। शाम को पूना की ट्रेन पर बिठाने के बाद महिला उसी ऑटो से वापस घर के लिए निकल गई। उसका आरोप है कि ऑटो चालक ने बाबतपुर में चाय पीने की इच्छा जताई। ऑटो रोकर उसने चाय पिया और महिला को भी पिलाया।

चाय पीने के थोड़ी देर के बाद ही महिला के सिर में चक्कर महसूस हुआ। उसने ऑटो चालक को इसकी जानकारी दी। चालक ने गाड़ी में बैठने के कारण चक्कर महसूस होने की बात कही। आगे महिला के साथ क्या हुआ उसे कुछ पता नहीं।

पुलिस को दी गई शिकायत में महिला का आरोप है कि जब उसकी आंख खुली तो वो एक कमरे में थी। आरोपी उसके सामने था। महिला अपने साथ कुछ गलत होने की आशंका से घबरा गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आरोपी सज्जाद ने उसे चुप कराया और कहा कि वो जैसा चाहता है वैसा करे नहीं तो उसके बेटे की हत्या कर दी जाएगी। महिला चुप रही, पांच दिन तक उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया जाता रहा।

इधर महिला जब वाराणसी से लौट कर अपने घर नहीं गई तो उसके बच्चे ने इसकी जानकारी अपने पिता को फोन पर दिए। महिला के पति ने पूना जा रहे अपने भाई को इसकी जानकारी दी। महिला के साथ कुछ गलत होने की आशंका से घर वाले घबरा गए और दोनों पूना और मुंबई से घर के लिए निकले। 23 मार्च को दोनों गांव आ गए महिला के बारे में पता लगाया न मिलने पर रामपुर थाने शिकायत लेकर पहुंचे।


सज्जाद को इस बारे में भनक लग गई कि महिला के पति और परिवार के लोग थाने में शिकायत करेंगे उसने महिला को छोड़ दिया। 24 तारीख को वो अपने घर पहुंची और घर वालों को पूरी बात बताई। परिवार और गांव के लोग सज्जाद कि इस दुस्साहस से परेशान हुए और कार्रवाई की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस नहीं सुनीं। रामपुर थाना पुलिस ने कहा का मामला वाराणसी के फूलपुर थाने का है उन्हे वहां जाकर शिकायत करनी चाहिए।

आखिरकार कभी रामपुर और कभी फूलपुर थाने के चक्कर लगाकर पीड़ित परेशान हो उठे। उन्होने इसकी शिकायत जिले के बड़े अधिकारियों से ट्वीट और ऑनलाइन के माध्यम से किया। पुलिस कप्तान ने रामपुर थाने को निर्देश दिया कि जल्द कार्रवाई की जाए।

रामपुर थाना पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए पीड़ित महिला थाने पर बहर सड़क पर बैठ गई। सड़क पर आने जाने वाले लोगों को घटना के बारे में बताकर न्याय की मांग करने लगी। अधिकारियों का दबाव और महिला के इस रूप से पुलिस को चिंता हुई। आखिकार 15वें दिन आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट में कई बातें साफ हो जाएंगी। उन्होने कहा कि आरोपी सज्जाद के खिलाफ पुलिस सख्ती से पेश आएगी।

लंबे समय से एक दूसरे का जानता है परिवार

गांव के रहने वाले आसपास के लोगों ने बताया कि आरोपी सज्जाद और पीड़ित महिला के परिवार से लंबे समय से आना जाना था। दोनों एक दूसरे को परिवार बताते थे। किसी भी हालत में आपस में मदद भी करते थे। इसी भरोसे पर पीड़िता को देवर सज्जाद के साथ घर भेजा था। लेकिन आरोपी ने रेप की वारदात को अंजाम दिया है। गांव के लोग भी थाने पर पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Source:-https://www.bhaskar.com/