4 अप्रैल से हर दिन नोएडा में चलेगा सफाई अभियान:प्राधिकरण ने जारी किया विभागीय रोस्टर
सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की टीमें 4 अप्रैल से हर दिन सड़कों पर उतरेंगी। अधिकारी फील्ड में जाकर काम का जायजा लेंगे। महाप्रबंधक जल, उप महाप्रबंधक सिविल, विद्युत यांत्रिक से लेकर 8 वरिष्ठ प्रबंधक को इस निरीक्षण के लिए चुना गया है। इसके साथ ही शहर का क्षेत्र भी बांट दिया गया है। यह अधिकारी निरीक्षण कर जो समस्याएं या शिकायतें बताएंगे उनके निपटारा के लिए विभागों की समय-सीमा भी तय कर दी गई है। तय समय में निपटारा न करने वाले विभागों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक सफाई व्यवस्था के लिए नियमित निरीक्षण करेंगे। एसीईओ भी हर 3 दिन में निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जिम्मेदारी निरीक्षण में मिलने वाली उस क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार करने की अधिकारी की होगी। फिर समस्याओं के निपटारा की फोटो के साथ विभागों को दिखाकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी। समस्याओं के निपटारा की समय सीमा जन स्वास्थ्य विभाग सिविल विभाग विद्युत यांत्रिक विभाग उद्यान विभाग जल व सीवर विभाग
सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नोएडा प्राधिकरण की टीमें 4 अप्रैल से हर दिन सड़कों पर उतरेंगी। अधिकारी फील्ड में जाकर काम का जायजा लेंगे। महाप्रबंधक जल, उप महाप्रबंधक सिविल, विद्युत यांत्रिक से लेकर 8 वरिष्ठ प्रबंधक को इस निरीक्षण के लिए चुना गया है। इसके साथ ही शहर का क्षेत्र भी बांट दिया गया है। यह अधिकारी निरीक्षण कर जो समस्याएं या शिकायतें बताएंगे उनके निपटारा के लिए विभागों की समय-सीमा भी तय कर दी गई है।
तय समय में निपटारा न करने वाले विभागों के जिम्मेदारों पर कार्रवाई होगी। नोएडा प्राधिकरण के एसीईओ संजय खत्री की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि महाप्रबंधक, उप महाप्रबंधक, वरिष्ठ प्रबंधक सफाई व्यवस्था के लिए नियमित निरीक्षण करेंगे। एसीईओ भी हर 3 दिन में निरीक्षण करेंगे।
निरीक्षण सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू हो जाएगा। जिम्मेदारी निरीक्षण में मिलने वाली उस क्षेत्र की समस्याओं को सूचीबद्ध कर रिपोर्ट तैयार करने की अधिकारी की होगी। फिर समस्याओं के निपटारा की फोटो के साथ विभागों को दिखाकर रिपोर्ट तैयार करनी होगी।
समस्याओं के निपटारा की समय सीमा
जन स्वास्थ्य विभाग
- सड़क की सफाई, नाली की सफाई, कूड़े के ढेर का निपटारा, जंगल की सफाई, गोबर की सफाई, सी एंड डी वेस्ट का निपटारा 2 दिन
- मृत पशुओं का निपटारा उसी दिन 4 घंटे में
सिविल विभाग
- फुटपाथ, सड़क की मरम्मत, खाली पड़े भूखंड की सफाई 3 दिन ।
- नाली, पटरी, सेंट्रल वर्ज की मरम्मत, अतिक्रमण 7 दिन।
विद्युत यांत्रिक विभाग
- स्ट्रीट लाइट की मरम्मत 2 दिन में करनी होगी। वहीं पोल व पैनल मरम्मत के लिए 7 दिन
उद्यान विभाग
- पार्कों की सफाई और पानी डलवाना 3 दिन
- ग्रीन बेल्ट की सफाई 7 दिन
- पेड़ों की छटाई 3 दिन
जल व सीवर विभाग
- सीवर लाइन का मैन होल ओवर फ्लो, ढक्कन बदलना- 2 दिन
- पानी लाइन की मरम्मत-2 दिन
Source:-https://www.bhaskar.com/





