झाझा में रुकेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन:बरौनी से कोयम्बत्तूर ​​​​​​​के बीच चलेगी गाड़ी, यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय

रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के कारण विभिन्न शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर वापस आते हैं। इस कारण ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है। घर से अपने नौकरी और अपने गंतव्य स्थान पर लौटने के लिए रेलवे ने बरौनी-कोयम्बत्तूर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन किऊल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते कोयम्बत्तूर पहुंचेगी। स्टेशन मास्टर को जानकारी दे दी गई है हाजीपुर मंडल के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 04.04.2024 को बरौनी से रात्रि के11.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किउल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते आगामी 07.04.2024 को सुबह 04.00 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, स्लीपर क्लास के 13 और साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।।उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन के स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दे दी गई है।

झाझा में रुकेगी वन-वे स्पेशल ट्रेन:बरौनी से कोयम्बत्तूर ​​​​​​​के बीच चलेगी गाड़ी, यात्रियों की अधिक भीड़ को देखते हुए लिया निर्णय

रेलवे ने होली के दौरान यात्रियों की अत्यधिक भीड़ के कारण विभिन्न शहरों के लिए कई महत्वपूर्ण ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। होली के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने घर वापस आते हैं। इस कारण ट्रेनों में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है।घर से अपने नौकरी और अपने गंतव्य स्थान पर लौटने के लिए रेलवे ने बरौनी-कोयम्बत्तूर वन-वे स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन किऊल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते कोयम्बत्तूर पहुंचेगी।

स्टेशन मास्टर को जानकारी दे दी गई है

हाजीपुर मंडल के सूचना और जनसंपर्क अधिकारी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि आगामी 04.04.2024 को बरौनी से रात्रि के11.45 बजे प्रस्थान करेगी। यह ट्रेन किउल, झाझा, जसीडीह, चितरंजन, धनबाद, रांची के रास्ते आगामी 07.04.2024 को सुबह 04.00 बजे कोयम्बत्तूर पहुंचेगी। इस होली स्पेशल ट्रेन में तृतीय वातानुकूलित श्रेणी के 02, स्लीपर क्लास के 13 और साधारण श्रेणी के 03 कोच होंगे।।उन्होंने बताया कि संबंधित स्टेशन के स्टेशन मास्टर को इसकी जानकारी दे दी गई है।

Source:-https://www.bhaskar.com/