समस्तीपुर में ढाई घंटे तक गुल रहेगी बिजली:जितवारपुर और मोहनपुर सब स्टेशन में चलेगा मेंटेंनेंस का काम, तेज हवा से बाधित हो जाती है बिजली

समस्तीपुर शहर के बिजली उपभोक्तओं के लिए जरूरी खबर है। शनिवार सुबह जल्दी-जल्दी काम निपटा लें। पानी का स्टॉक कर लें। जितवारपुर और मोहनपुर सब स्टेशन के 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके कारण दोनों सब स्टेशन के जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 7.30 से दिन के 10 बजे तक बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 06 अप्रैल को विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मोहनपुर के 11 केवी टाउन 3 फीडर के सम्पोषण कार्य सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस कारण इस सब स्टेशन के काशीपुर, आदर्शनगर, भुईधारा समेत कई इलाकों की बिजली उक्त अवधि में बाधित रहेगी। जिस कारण लोगो को परेशानी हो सकती है। क्या बोले सहायक अभियंता सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि उपकेंद्र जितवारपुर के 11 केवी टाउन फीडर का सम्पोषण का कार्य सुबह 7:30 बजे से दिन के 10:00 बजे तक किया जाएगा। इस कारण टुनटुनियां गुमटी से माल गोदाम चौक तक, बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा मारवाड़ी बाजार की बिजली भी उक्त अवधि में बाधित रहेगी। फल स्वरूप लोग जल्द जल्द अपना-अपना काम निपटालें। जिससे गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी नहीं हो। तेज हवा चलने पर बाधित हो जाती है बिजली यहां बता दें कि समस्तीपुर आसपास के इलाके में इन दिनों थोड़ी भी हवा तेज होती है तो बिजली बाधित हो जाती है। 11 केवी फीडर के संपोषण से बिजली कट से लोगों को राहत मिलेगी।

समस्तीपुर में ढाई घंटे तक गुल रहेगी बिजली:जितवारपुर और मोहनपुर सब स्टेशन में चलेगा मेंटेंनेंस का काम, तेज हवा से बाधित हो जाती है बिजली

समस्तीपुर शहर के बिजली उपभोक्तओं के लिए जरूरी खबर है। शनिवार सुबह जल्दी-जल्दी काम निपटा लें। पानी का स्टॉक कर लें। जितवारपुर और मोहनपुर सब स्टेशन के 11 केवी फीडर का मेंटेनेंस कार्य किया जाना है। इसके कारण दोनों सब स्टेशन के जुड़े उपभोक्ताओं की बिजली सुबह 7.30 से दिन के 10 बजे तक बाधित रहेगी। शहरी क्षेत्र के सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि 06 अप्रैल को विद्युत शक्ति उपकेन्द्र मोहनपुर के 11 केवी टाउन 3 फीडर के सम्पोषण कार्य सुबह 7:30 बजे से 10 बजे तक किया जाएगा। इस कारण इस सब स्टेशन के काशीपुर, आदर्शनगर, भुईधारा समेत कई इलाकों की बिजली उक्त अवधि में बाधित रहेगी। जिस कारण लोगो को परेशानी हो सकती है।

क्या बोले सहायक अभियंता

सहायक अभियंता गौरव कुमार ने बताया कि उपकेंद्र जितवारपुर के 11 केवी टाउन फीडर का सम्पोषण का कार्य सुबह 7:30 बजे से दिन के 10:00 बजे तक किया जाएगा। इस कारण टुनटुनियां गुमटी से माल गोदाम चौक तक, बिजली बाधित रहेगी। इसके अलावा मारवाड़ी बाजार की बिजली भी उक्त अवधि में बाधित रहेगी। फल स्वरूप लोग जल्द जल्द अपना-अपना काम निपटालें। जिससे गर्मी के इस मौसम में लोगों को परेशानी नहीं हो।

तेज हवा चलने पर बाधित हो जाती है बिजली

यहां बता दें कि समस्तीपुर आसपास के इलाके में इन दिनों थोड़ी भी हवा तेज होती है तो बिजली बाधित हो जाती है। 11 केवी फीडर के संपोषण से बिजली कट से लोगों को राहत मिलेगी।

Source:-https://www.bhaskar.com/