शेखपुरा में FST टीम पर जानलेवा हमला, दो कर्मी घायल:जनसंपर्क अभियान चलाए जाने पर राजद सर्मथकों ने की मारपीट, अर्चना रविदास और विधायक विजय सम्राट पर FIR

जमुई लोक सभा क्षेत्र में पड़ने वाले अरियरी प्रखंड के महुली थाना क्षेत्र के फूलचोढ गांव में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाए जाने के कारण राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के समर्थकों ने उड़नदस्ता दल के मजिस्ट्रेट और कैमरामैन के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही वीडियो फोटोग्राफर के कीमती कैमरे को छीन लिया। बताया जा रहा है कि उड़नदस्ता दल की टीम जन संपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी के भीड़ का विफियोग्राफी करने पहुंची थी। तभी यह घटना शुक्रवार की शाम घटी। घटना में घायल FST के मजिस्ट्रेट देवराज वत्स तथा कैमरा मैन धीरज कुमार को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। अर्चना रविदास सहित राजद विधायक पर एफआईआर जबकि घटना के संबंध में घायल मजिस्ट्रेट वत्स द्वारा स्थानीय महुली थाना में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जानलेवा हमला कर घायल किए जाने से संबंधित एक लिखित शिकायत देर शाम सौंपी गई है। जिसमें जमुई सीट से महा गठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास ,शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। बिना अनुमति कार्यक्रम कर रहे थे महुली थानाध्यक्ष जल भरत राय ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आलोक में एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की जा रही है। इस बाबत घायल मजिस्ट्रेट ने बताया कि वे आदर्श आचार संहिता को लेकर उक्त प्रखंड में भ्रमणशील थे। उसी दौरान राजद प्रत्याशी को बिना अनुमति के दाऊदपर इटावा गांव में कार्यक्रम करते पाया गया। जिसका वीडियो ग्राफी उड़नदस्ता टीम द्वारा करवाया गया। जिसके बाद फूल चोढ गांव में बिना इजाजत के 14 ,15 वाहनों के काफिले के साथ राजद प्रत्याशी पहूंची। जबकि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रत्याशी सहित समर्थकों के 5 वाहनों का परमिशन मिला था। कार्यक्रम स्थल का वीडियो ग्राफी कार्यक्रम स्थल का कराए जाने पर समर्थक उग्र होकर घटना को अंजाम दिया। टीम में मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर और बलों के प्रयास से दोनों को भीड़ से निकाल कर बचाया गया।

शेखपुरा में FST टीम पर जानलेवा हमला, दो कर्मी घायल:जनसंपर्क अभियान चलाए जाने पर राजद सर्मथकों ने की मारपीट, अर्चना रविदास और विधायक विजय सम्राट पर FIR

जमुई लोक सभा क्षेत्र में पड़ने वाले अरियरी प्रखंड के महुली थाना क्षेत्र के फूलचोढ गांव में मतदाताओं के बीच जनसंपर्क अभियान चलाए जाने के कारण राजद प्रत्याशी अर्चना रविदास के समर्थकों ने उड़नदस्ता दल के मजिस्ट्रेट और कैमरामैन के ऊपर हमला कर घायल कर दिया। साथ ही वीडियो फोटोग्राफर के कीमती कैमरे को छीन लिया।बताया जा रहा है कि उड़नदस्ता दल की टीम जन संपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी के भीड़ का विफियोग्राफी करने पहुंची थी। तभी यह घटना शुक्रवार की शाम घटी। घटना में घायल FST के मजिस्ट्रेट देवराज वत्स तथा कैमरा मैन धीरज कुमार को पुलिस के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है।

अर्चना रविदास सहित राजद विधायक पर एफआईआर

जबकि घटना के संबंध में घायल मजिस्ट्रेट वत्स द्वारा स्थानीय महुली थाना में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए जानलेवा हमला कर घायल किए जाने से संबंधित एक लिखित शिकायत देर शाम सौंपी गई है। जिसमें जमुई सीट से महा गठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास ,शेखपुरा के राजद विधायक विजय सम्राट सहित अन्य को नामजद अभियुक्त बनाया गया है।


बिना अनुमति कार्यक्रम कर रहे थे

महुली थानाध्यक्ष जल भरत राय ने पुष्टि करते हुए कहा कि शिकायत के आलोक में एक प्राथमिकी स्थानीय थाना में दर्ज की जा रही है। इस बाबत घायल मजिस्ट्रेट ने बताया कि वे आदर्श आचार संहिता को लेकर उक्त प्रखंड में भ्रमणशील थे। उसी दौरान राजद प्रत्याशी को बिना अनुमति के दाऊदपर इटावा गांव में कार्यक्रम करते पाया गया।जिसका वीडियो ग्राफी उड़नदस्ता टीम द्वारा करवाया गया। जिसके बाद फूल चोढ गांव में बिना इजाजत के 14 ,15 वाहनों के काफिले के साथ राजद प्रत्याशी पहूंची। जबकि जिला प्रशासन द्वारा उन्हें प्रत्याशी सहित समर्थकों के 5 वाहनों का परमिशन मिला था।कार्यक्रम स्थल का वीडियो ग्राफी कार्यक्रम स्थल का कराए जाने पर समर्थक उग्र होकर घटना को अंजाम दिया। टीम में मौजूद पुलिस इंस्पेक्टर और बलों के प्रयास से दोनों को भीड़ से निकाल कर बचाया गया।

Source:-https://www.bhaskar.com/