एनएच-28ए पर ट्रक चालकों से वसूला जा रहा अवैध टैक्स:डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश, अब जगह में हुआ बदलाव

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में आने वाले एनएच पर वैध तरीके से अवैध वसूली फिर से चालू कर दिया गया है। एनएच 28ए से गुजरने वाले बड़े वाहनों से नगर निगम के नाम पर जबरन वसूली को लेकर 8 मार्च को दैनिक भास्कर ने बड़े ही प्रमुखता से खबर चलाया था। इसके बाद तीन से चार दिनों तक वसूली का खेल बंद रहा, लेकिन उसके बाद फिर से वसूली जगह बदल कर काम शुरू कर दिया गया है। नगर निगम का कर्मी बता करते है वसूली एनएच 28 ए पर खुद को नगर निगम का कर्मी बता कर आने जाने वाले माल वाहक गाड़ी से टैक्स के नाम पर जबरन वसूली की जाती है। अगर कोई रंगदारी टैक्स देने से मना करता है तो उसके गाड़ी को एनएच पर ही खड़ा कर दिया जाता है। जानकार बताते है कि नगर निगम क्षेत्र में अगर माल वाहक गाड़ी लेकर प्रवेश करते है तो आपको नगर निगम को टैक्स देना पड़ेगा। वहीं अगर आप हाईवे से हो कर गुजरते है तो, उसके लिए आपको कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर जब डीएम सौरभ जोरवाल से बात की गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आदेश देने की बात कही। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारी निर्देश दे दिया गया है।

एनएच-28ए पर ट्रक चालकों से वसूला जा रहा अवैध टैक्स:डीएम ने जांच कर कार्रवाई करने का दिया आदेश, अब जगह में हुआ बदलाव

मोतिहारी नगर निगम क्षेत्र में आने वाले एनएच पर वैध तरीके से अवैध वसूली फिर से चालू कर दिया गया है। एनएच 28ए से गुजरने वाले बड़े वाहनों से नगर निगम के नाम पर जबरन वसूली को लेकर 8 मार्च को दैनिक भास्कर ने बड़े ही प्रमुखता से खबर चलाया था। इसके बाद तीन से चार दिनों तक वसूली का खेल बंद रहा, लेकिन उसके बाद फिर से वसूली जगह बदल कर काम शुरू कर दिया गया है।

नगर निगम का कर्मी बता करते है वसूली

एनएच 28 ए पर खुद को नगर निगम का कर्मी बता कर आने जाने वाले माल वाहक गाड़ी से टैक्स के नाम पर जबरन वसूली की जाती है। अगर कोई रंगदारी टैक्स देने से मना करता है तो उसके गाड़ी को एनएच पर ही खड़ा कर दिया जाता है। जानकार बताते है कि नगर निगम क्षेत्र में अगर माल वाहक गाड़ी लेकर प्रवेश करते है तो आपको नगर निगम को टैक्स देना पड़ेगा। वहीं अगर आप हाईवे से हो कर गुजरते है तो, उसके लिए आपको कोई टैक्स देने की जरूरत नहीं है। मामले को लेकर जब डीएम सौरभ जोरवाल से बात की गई तो उन्होंने जांच कर कार्रवाई का आदेश देने की बात कही। इसको लेकर नगर निगम के अधिकारी निर्देश दे दिया गया है।

Source:-https://www.bhaskar.com/