बेगूसराय में चल रहा नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप:झारखंड को हराकर फाइनल में पहुंचीं बिहार की टीम, दिल्ली से होगा मुकाबला
बेगूसराय में चल रहे 52 वें नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने नया कृतिमान स्थापित कर दिया है। देर रात तक चले चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबला में बिहार की टीम ने झारखंड को 9 गोल से हरा कर फाइनल मैच में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। गुरुवार की शाम होने वाले चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला में बिहार का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में चल रहे खेल के सेमीफाइनल का उद्घाटन रात में एमएलसी सर्वेश कुमार एवं मटिहानी एमएलए राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। उसके बाद सेमीफाइनल का पहला मुकाबला दिल्ली और मध्यप्रदेश की टीम के बीच हुआ। जिसमें दिल्ली की टीम ने 49 गोल किए तथा मध्यप्रदेश की टीम ने 29 गोल किए। दोनों टीम के बीच मुकाबला मैच रैफरी मंजीत सिंह (पंजाब) के इमरान (कर्नाटक) के देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें दिल्ली को 20 गोल से विजेता घोषित किया गया। बेस्ट प्लेयर दिल्ली टीम के कैप्टन राहुल कुमार बने। इसके बाद सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला बिहार और झारखंड की टीम के बीच हुआ। जिसमें बिहार की टीम ने 36 गोल तथा झारखंड की टीम ने 27 गोल किए। इसमें बिहार की टीम को 9 गोल से विजेता घोषित किया गया। इस मैच में बिहार के कैप्टन कुणाल कुमार तथा रेफरी बाला (तमिलनाडु) एवं सुमेश (केरल) थे। 8 गोल करने वाले बिहार टीम के नीतीश राज को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया। नेशनल हैंडबॉल के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची बिहार की टीम के सौरभ कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, संजीव कुमार चंदन, श्याम एवं रोहित ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनो मैच के टेक्निकल चेयरमैन एचएफआई के रमाशंकर शर्मा (उत्तराखंड) थे। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बाला मुचू, आयोजन समिति के सुमन सौरभ, सुमित कुमार, पल्लव कुमार, प्रशांत कुमार एवं रामविलास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। सेमीफाइनल का रोमांचक मैच देखने के लिए देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी देर रात तक डटे रहे। आयोजन समिति के सौरभ सिप्पी ने बताया कि फाइनल में बिहार की टीम का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा। फाइनल मैच गुरुवार की शाम 6 बजे से शुरू होगा और मैच समाप्ति के बाद 31 मार्च से चल रहे हैंडबॉल के इस राष्ट्रीय कुंभ का समापन हो जाएगा। फाइनल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन होगा। इन 30 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम बनेगी। जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल के साथ ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
बेगूसराय में चल रहे 52 वें नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में बिहार की टीम ने नया कृतिमान स्थापित कर दिया है। देर रात तक चले चैंपियनशिप के सेमीफाइनल मुकाबला में बिहार की टीम ने झारखंड को 9 गोल से हरा कर फाइनल मैच में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है।
गुरुवार की शाम होने वाले चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबला में बिहार का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा। उड़ान इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में चल रहे खेल के सेमीफाइनल का उद्घाटन रात में एमएलसी सर्वेश कुमार एवं मटिहानी एमएलए राजकुमार सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।
उसके बाद सेमीफाइनल का पहला मुकाबला दिल्ली और मध्यप्रदेश की टीम के बीच हुआ। जिसमें दिल्ली की टीम ने 49 गोल किए तथा मध्यप्रदेश की टीम ने 29 गोल किए। दोनों टीम के बीच मुकाबला मैच रैफरी मंजीत सिंह (पंजाब) के इमरान (कर्नाटक) के देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें दिल्ली को 20 गोल से विजेता घोषित किया गया। बेस्ट प्लेयर दिल्ली टीम के कैप्टन राहुल कुमार बने।
इसके बाद सेमीफाइनल का दूसरा मुकाबला बिहार और झारखंड की टीम के बीच हुआ। जिसमें बिहार की टीम ने 36 गोल तथा झारखंड की टीम ने 27 गोल किए। इसमें बिहार की टीम को 9 गोल से विजेता घोषित किया गया। इस मैच में बिहार के कैप्टन कुणाल कुमार तथा रेफरी बाला (तमिलनाडु) एवं सुमेश (केरल) थे। 8 गोल करने वाले बिहार टीम के नीतीश राज को बेस्ट प्लेयर घोषित किया गया।
नेशनल हैंडबॉल के सेमीफाइनल में पहली बार पहुंची बिहार की टीम के सौरभ कुमार, अमित कुमार, कुंदन कुमार, विक्की कुमार, संजीव कुमार चंदन, श्याम एवं रोहित ने भी शानदार खेल का प्रदर्शन किया। दोनो मैच के टेक्निकल चेयरमैन एचएफआई के रमाशंकर शर्मा (उत्तराखंड) थे।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य सह हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप बाला मुचू, आयोजन समिति के सुमन सौरभ, सुमित कुमार, पल्लव कुमार, प्रशांत कुमार एवं रामविलास सिंह सहित अन्य उपस्थित थे। सेमीफाइनल का रोमांचक मैच देखने के लिए देश के अन्य राज्यों के खिलाड़ी भी देर रात तक डटे रहे।
आयोजन समिति के सौरभ सिप्पी ने बताया कि फाइनल में बिहार की टीम का मुकाबला दिल्ली की टीम से होगा। फाइनल मैच गुरुवार की शाम 6 बजे से शुरू होगा और मैच समाप्ति के बाद 31 मार्च से चल रहे हैंडबॉल के इस राष्ट्रीय कुंभ का समापन हो जाएगा। फाइनल के बाद 30 खिलाड़ियों का चयन होगा। इन 30 खिलाड़ियों में से 18 खिलाड़ी की राष्ट्रीय टीम बनेगी। जो विभिन्न अंतरराष्ट्रीय खेल के साथ ओलंपिक में भी भारत का प्रतिनिधित्व करेगी।
Source:-https://www.bhaskar.com/





