बाइक की डिक्की से 20 लाख रुपए बरामद:युवक गिरफ्तार, वाहन जांच के दौरान मीरगंज थाना की पुलिस ने की कार्रवाई
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में सवरेजी गांव के पास पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 20 लाख रुपया बरामद किया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। हथुआ एसडीपीओ आंनद मोहन गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज सीमा पर सभी वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मीरगंज पुलिस ने सवरेजी गांव के पास एक बाइक सवार को रोक कर जब तलाशी ली तो उसके बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपया बरामद किया गया। इसके बाद मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया है कि यह रुपया किसी कंपनी को देने जा रहा था। फिलहाल बरामद रुपयों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह रुपया किसका है।
गोपालगंज के मीरगंज थाना क्षेत्र में सवरेजी गांव के पास पुलिस ने एक बाइक की डिक्की से 20 लाख रुपया बरामद किया है। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। हथुआ एसडीपीओ आंनद मोहन गुप्ता ने बताया कि लोकसभा चुनाव को लेकर गोपालगंज सीमा पर सभी वाहनों की जांच को लेकर अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान मीरगंज पुलिस ने सवरेजी गांव के पास एक बाइक सवार को रोक कर जब तलाशी ली तो उसके बाइक की डिक्की से करीब 20 लाख रुपया बरामद किया गया। इसके बाद मामले में युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ के दौरान युवक ने बताया है कि यह रुपया किसी कंपनी को देने जा रहा था। फिलहाल बरामद रुपयों की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही पता चलेगा कि यह रुपया किसका है।
Source:-https://www.bhaskar.com/





