आतिशी बोलीं- अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा:तिहाड़ प्रशासन का जवाब- 1 अप्रैल को उनका वजन 65Kg था, अब भी उतना ही है

दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी मर्लेना ने बुधवार को दावा किया कि अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया है। ED ने 21 मार्च को जब केजरीवाल को कस्टडी में लिया था, तब उनका वजन 69.5 kg था। अब 65 kg हो गया है। केजरीवाल को 10 दिन की रिमांड खत्म होने के बाद 1 अप्रैल को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल भेज दिया है। आतिशी ने कहा- केजरीवाल को सीवियर डायबिटिक है। आज भाजपा उन्हें जेल में डाल कर उनके स्वास्थ्य को खतरे में डाल रही है। ED की हिरासत में रहने के दौरान उनका शुगर लेवल 3 बार गिर चुका है। उन्होंने बताया कि BJP अरविंद केजरीवाल और AAP को बर्बाद करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। अगर उन्हें कुछ हो गया तो पूरा देश तो क्या, भगवान भी इन्हें माफ नहीं करेगा। तिहाड़ जेल प्रशासन ने कहा- उनका वजन 65 किलो था, अब भी उतना ही इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने न्यूज एजेंसी ANI को बताया कि केजरीवाल की सेहत एकदम ठीक है। वे जब 1 अप्रैल को यहां आए थे, तो उनका वजन 65 किलो था, अब भी उतना ही है। मेडिकल टीम लगातार उनकी मॉनिटरिंग कर रही है। डॉक्टरों ने भी कोई चिंता जाहिर नहीं की है। केजरीवाल घर का खाना ही खा रहे हैं। केजरीवाल को सोने के लिए एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए 1 अप्रैल शाम को जेल पहुंचने पर केजरीवाल को चाय दी गई थी। रात के खाने में उन्हें घर का बना खाना परोसा गया। सोने के लिए उन्हें एक गद्दा, कंबल और दो तकिए दिए गए। केजरीवाल को दोपहर और रात में घर का बना खाना खाने की अनुमति है। जब तक उनका शुगर लेवल सामान्य नहीं हो जाता, तब तक उन्हें घर का खाना दिया जाएगा। सुबह ध्यान किया, हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड बुक दी गई केजरीवाल ने 2 अप्रैल को सुबह उठकर बैरक में ध्यान किया। इसके बाद उन्हें चाय और दो बिस्कुट दिए गए। उन्हें तीन किताबें- रामायण, महाभारत और हाउ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड दी गई हैं। उनके सेल के बाहर दो सुरक्षाकर्मियों और जेल वार्डन को तैनात किया गया है। सेल के बाहर एक क्विक एक्शन टीम भी तैनात है। उन्हें एक धार्मिक लॉकेट पहनने की भी अनुमति दी गई है। केजरीवाल ने मिलने वाले 6 लोगों के नाम जेल प्रशासन को दिए एशिया की सबसे बड़ी जेल में बंद पहले मौजूदा मुख्यमंत्री को जेल नंबर दो में रखा गया है। केजरीवाल ने छह लोगों की लिस्ट दी है, जिनसे वह जेल में मिलना चाहते हैं। इसमें उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, उनके बेटे और बेटी, उनके निजी सचिव बिभव कुमार और AAP महासचिव (संगठन) संदीप पाठक शामिल हैं। ये खबर भी पढ़ें... आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद आज तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा होंगे। सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार (2 अप्रैल) को उन्हें दिल्ली शराब नीति केस में जमानत दी थी। लीगल प्रोसेस की वजह से कल रिहाई नहीं हो पाई। कोर्ट ने 2 लाख रुपए के जमानती बॉन्ड और इतने ही अमाउंट की सियोरिटी पर जमानत दे दी। संजय सिंह की पत्नी से 2 लाख का बॉन्ड भरा। पूरी खबर यहां पढ़ें... केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मिले AAP विधायक, कहा- CM इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं आम आदमी पार्टी के विधायकों ने मंगलवार दोपहर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से उनके आवास पर मुलाकात की। विधायकों ने सुनीता को दिल्ली CM के नाम एक संदेश दिया। विधायकों ने कहा कि केजरीवाल किसी भी हालत में इस्तीफा न दें, जेल से सरकार चलाएं। पूरी खबर पढ़ें...

आतिशी बोलीं- अरविंद केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा:तिहाड़ प्रशासन का जवाब- 1 अप्रैल को उनका वजन 65Kg था, अब भी उतना ही है

CM अरविंद केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी और रिमांड को दिल्ली हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। अदालत ने 5 घंटे चली बहस के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया। ED ने कहा कि हमारे पास केजरीवाल के खिलाफ वॉट्सऐप चैट और हवाला ऑपरेटर्स के बयान हैं। वहीं केजरीवाल के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा कि इस बात के कोई सबूत नहीं हैं कि केजरीवाल मनी लॉन्ड्रिंग में शामिल थे।

कोर्ट में ED की दलील: अगर कोई आम आदमी अपराध करता है तो उसे सलाखों के पीछे जाना पड़ता है। लेकिन आप CM हैं तो आपको गिरफ्तार नहीं किया जा सकता? आप पूरे देश को लूट लेंगे, लेकिन कोई आपको छू नहीं सकता, क्योंकि इलेक्शन आ रहे हैं। आप कहते हैं कि आपकी गिरफ्तारी से लोकतंत्र के मूलभूत ढांचे को नुकसान पहुंचेगा। ये किस तरह का बेसिक स्ट्रक्चर है।

आतिशी बोलीं- केजरीवाल का वजन 4.5 किलो घटा: दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने दावा किया कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद पिछले 12 दिनों में उनका वजन 4.5 किलो कम हो गया है। ED ने 21 मार्च को जब उन्हें कस्टडी में लिया था, तब उनका वजन 69.5 kg था, अब 65 kg हो गया है। इस पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने बताया कि जितना वजन (65kg) 1 अप्रैल को उतना अब भी है।

संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से रिहा, बोले- AAP आंदोलन की कोख से जन्मी पार्टी

आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह 6 महीने बाद तिहाड़ जेल से जमानत पर रिहा हुए। जेल से बाहर आने के बाद संजय ने कहा, 'केजरीवाल, सत्येन्द्र जैन और मनीष सिसोदिया सलाखों के पीछे हैं। मुझे विश्वास है कि जेल के ताले टूटेंगे और वे बाहर आएंगे।' संजय ने अरविंद की पत्नी सुनीता और मनीष सिसोदिया की पत्नी सीमा से मुलाकात की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा- AAP का जन्म आंदोलन की कोख से हुआ है। हम किसी से नहीं डरते।

जमानत के लिए 3 शर्तें: ​​​​​कोर्ट ने संजय की जमानत के लिए तीन शर्तें रखीं। पहला- वे जेल से बाहर जाकर दिल्ली आबकारी नीति केस से जुड़ी कोई बयानबाजी नहीं करेंगे। दूसरा- अपना पासपोर्ट सरेंडर करेंगे। तीसरा- दिल्ली से बाहर जाने पर ED को जानकारी देंगे और अपनी लाइव लोकेशन शेयर करेंगे।

बॉक्सर विजेंदर कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हुए, 2019 में लोकसभा चुनाव हार गए थे

हरियाणा के भिवानी में रहने वाले ओलिंपियन बॉक्सर विजेंदर सिंह कांग्रेस छोड़ BJP में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा के दिल्ली हेडक्वार्टर में पार्टी की सदस्यता ली। विजेंदर 2019 में कांग्रेस में शामिल हुए थे। पार्टी ने उन्हें साउथ दिल्ली से लोकसभा उम्मीदवार भी बनाया था, लेकिन वे हार गए थे। विजेंदर ने 2024 में भिवानी से कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ने की बात कही थी।

विजेंदर से भाजपा को क्या फायदा होगा: विजेंदर जाट समुदाय से आते हैं। ऐसे में वे लोकसभा चुनाव में पश्चिमी यूपी, राजस्थान और हरियाणा की सीटों पर असर डाल सकते हैं। हरियाणा में सबसे ज्यादा 22.2% जाट वोटर हैं। BJP विजेंदर को हरियाणा में प्रचार का प्रमुख चेहरा बना सकती है। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलिंपिक में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एशियन गेम्स में उन्होंने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।

Source:-https://www.bhaskar.com/