चलते ऑटो पर गिरा विशाल पेड़, गाड़ी के उड़े परखच्चे...लोगों की निकली चीख, बोले-OMG

यह हादसा लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग के जैतीपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ. मदरना निवासी रामलाल पासवान अपने टेम्पो से हरी सब्जी लेकर लंगड़ी पाकर सब्जी मंडी जा रहे थे. जैसे ही वो जैतीपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, वैसे ही अचानक एक विशाल पेड़ टेम्पो पर टूट कर गिर पड़ा. ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ये देखते ही लोगों की चीख निकल पड़ी

चलते ऑटो पर गिरा विशाल पेड़, गाड़ी के उड़े परखच्चे...लोगों की निकली चीख, बोले-OMG

वैशाली. जाको राखे साइयां….ये कहावत तो बहुत पुरानी है लेकिन बार बार दोहरायी जाती है. वैशाली के लालगंज में कुछ ऐसा ही हुआ. सब्जी लेकर मंडी जा रहे एक किसान के ऑटो पर विशाल पेड़ गिर गया. ये देखकर सबकी चीख निकल पड़ी. लगा काम तमाम हो गया. अब कोई नहीं बचा होगा. लेकिन लोगों के आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब आगे उन्होंने जो देखा.

यह हादसा लालगंज वैशाली मुख्य मार्ग के जैतीपुर हनुमान मंदिर के पास हुआ. मदरना निवासी रामलाल पासवान अपने टेम्पो से हरी सब्जी लेकर लंगड़ी पाकर सब्जी मंडी जा रहे थे. जैसे ही वो जैतीपुर हनुमान मंदिर के पास पहुंचे, वैसे ही अचानक एक विशाल पेड़ टेम्पो पर टूट कर गिर पड़ा. ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ये देखते ही लोगों की चीख निकल पड़ी. लगा ऑटो में बैठे लोग भी चकनाचूर हो गए होंगे.

सब बोले-OMG
सड़क से गुजर रहे लोग एकदम दौड़े. जैसे तैसे पेड़ को ऑटो पर से हटाया. उनके आश्चर्य का ठिकाना नहीं रहा जब देखा कि ऑटो में बैठे रामलाल बिलकुल सही सलामत थे. उन्हें खरोंच तक नहीं आयी थी. सबने उन्हें किनारे बैठाया और पानी पिलाया. इस वाकये से हालांकि रामलाल काफी घबरा गए थे. पेड़ के कारण ट्रैफिक रुक गया. दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गयी. लोगों ने पेड़ और ऑटो को किनारे किया. तब आवाजाही शुरू हो पायी.

मौसम बदला, जगह जगह पेड़ औऱ खंभे गिरे


उमस भरी गर्मी के बीच अचानक मौसम ने करवट ली. तेज हवा के साथ हुई बारिश ने सावन के मौसम को सुहाना बना दिया. लोगो को गर्मी से राहत मिली. लेकिन तेज हवा के कारण जगह जगह पेड़ और खंभे गिर गए. बिजली के तार टूट गए. कई जगहों पर बिजली की आपूर्ति ठप्प हो गयी. एसडीओ आलोक कुमार ने त्वरित टूटे कनेक्शन ठीक करने का आदेश जेई और कर्मचारियों को दिया. कर्मचारियों ने क्षतिग्रस्त तार और पोल ठीक किए. उसके बाद बिजली आपूर्ति शुरू हुई.