नहीं रहे गणित के सहारे बाजार पर राज करने वाले Jim Simons खड़ी की 32 अरब डॉलर की संपत्ति

जिम से जुड़ी सबसे खास बातों मे से एक ये थी कि उन्होने बाजार की चाल समझने के लिए गणितज्ञों और वैज्ञानिकों की सेवाएं ली. ये चलन अब आम हो चुका है. उन्होने Medallion Fund को भी स्थापित किया था.

नहीं रहे गणित के सहारे बाजार पर राज करने वाले Jim Simons खड़ी की 32 अरब डॉलर की संपत्ति
Jim Simons


शेयर बाजार के सबसे महान निवेशकों में शामिल और गणित के सहारे बड़ी- बड़ी समस्या सुलझाने वाले जिम सिमोंस का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. उनके ऑर्गेनाइजेशन Simons Foundation ने जानकारी देते हुए कहा कि उनका निधन शुक्रवार को हुआ कंपनी के कारणों के बारे मे कोई जानकारी नहीं दी. सिमंस एक सफल निवेशक थे और उससे भी ज्यादा उनका एक सफल गणितज्ञ के रूप में सम्मान था जिसने विज्ञान के लिए काफी काम किया था. शेयर बाजार के दिग्गज इनवेस्टर सिमंस के बारे में सबसे खास बात ये थी कि उन्होने विज्ञान से जुड़े ऐसे कई प्रोजेक्ट को फंड किया जो महत्वपूर्ण थे लेकिन उनको कहीं से भी फंड नहीं मिल रहा था क्योंकि इसमें रिटर्न नहीं था.

सिमंस और उनकी पत्नी ने मिलकर 1994 में Simons Foundation की स्थापना की थी ये दुनिया के ऐसे सबसे बड़े चैरिटेबल इंस्टीट्यूशंस में शामिल है जो गणित और बेसिक साइंस को बढ़ावा देने में मदद करता है.  Simons Foundation को स्थापित करने से पहले जिम ने Renaissance Technologies की स्थापना 1980 में की थी. Renaissance का नाम दुनिया के अब तक के सबसे सफल हेज फंड्स में शामिल है. Renaissance Technologies की स्थापना से पहले वो एनएसए में कोड ब्रेकर के रूप में काम करते थे. उन्होने टीचर के रूप में भी काम किया था.  कोड ब्रेकर के रूप में समस्या सुलझाने के अनुभव ने उन्हें बाजार को समझने के लिए गणित के इस्तेमाल के लिए प्रेरित किया.

जिम से जुड़ी सबसे खास बातों मे से एक ये थी कि उन्होने बाजार की चाल समझने के लिए गणितज्ञों और वैज्ञानिकों की सेवाएं ली. ये चलन अब आम हो चुका है. उन्होने Medallion Fund को भी स्थापित किया था. 1988 में फंड की स्थापना के बाद ये फंड 100 अरब डॉलर का ट्रेडिंग प्रॉफिट दर्ज किया है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के मुताबिक Simons की नेट वर्थ 31.4 अरब डॉलर है.