होमगार्ड जवान की हार्ट अटैक से मौत:सुपौल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, ढाई महीने से बकौर पुल के पास कैंप में थे तैनात
सुपौल सदर थाना के निर्माणाधीन बकौर पुल के पास कैंप में तैनात 55 वर्षीय होम गार्ड की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाउड पंचायत के वार्ड 12 निवासी जामुन सादा के बेटे 55 वर्षीय रामचंद्र सादा के रूप में हुई है। घटना के बाद सदर थाना द्वारा शव को सदर अस्पातल लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। होमगार्ड के जवान रामचंद्र सादा पिछले ढाई महीने से बकौर में निर्माणाधीन पुल के पास बने कैंप में तैनात थे। सोमवार की रात वह अपने सहकर्मी मो कादिर के साथ खाना खाने जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक से तबीयत बिगड़ने के कार वो बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद साथी कादिर द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पातल लाया गया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन के समक्ष सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती किया गया। जहां उपचार के क्रम में जवान की मौत हो गई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई है, सदर थाना पुलिस द्वारा ओडी केस दर्ज कर आवश्यक करवाई की जायेगी।
सुपौल सदर थाना के निर्माणाधीन बकौर पुल के पास कैंप में तैनात 55 वर्षीय होम गार्ड की हार्ट अटैक से मौत हो गई। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत लाउड पंचायत के वार्ड 12 निवासी जामुन सादा के बेटे 55 वर्षीय रामचंद्र सादा के रूप में हुई है। घटना के बाद सदर थाना द्वारा शव को सदर अस्पातल लाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। शव परिजनों को सौंप दिया गया। होमगार्ड के जवान रामचंद्र सादा पिछले ढाई महीने से बकौर में निर्माणाधीन पुल के पास बने कैंप में तैनात थे।
सोमवार की रात वह अपने सहकर्मी मो कादिर के साथ खाना खाने जा रहे थे। इसी क्रम में अचानक से तबीयत बिगड़ने के कार वो बेहोश होकर गिर गए जिसके बाद साथी कादिर द्वारा आनन-फानन में उसे सदर अस्पातल लाया गया। साथ ही घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दी गई। सूचना पर मौके पर पहुंचे मृतक के परिजन के समक्ष सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे सहरसा के एक निजी नर्सिंग होम में उन्हें भर्ती किया गया। जहां उपचार के क्रम में जवान की मौत हो गई। सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने बताया कि हार्ट अटैक के कारण जवान की मौत हुई है, सदर थाना पुलिस द्वारा ओडी केस दर्ज कर आवश्यक करवाई की जायेगी।
Source:-https://www.bhaskar.com/





