चैम्बर ऑफ कॉमर्स चलाएगी जागरूकता अभियान:लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने का होगा लक्ष्य

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित की है। इस बैठक में चैंबर के संस्थापक सदस्य श्रीप्रकाश गुप्ता को श्रद्धांजलि एक मिनट मौन रख कर उनकी आत्मा के शांति में लिए ईश्वर से प्रार्थना की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक की कार्रवाई की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के सामने रखी। इस दौरान आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने दिया। लोकसभा चुनाव में लिए किया गया जागरूक आगामी लोकसभा चुनाव में जागरूकता अभियान पर चर्चा किया गया। उल्लेखनीय रहा कि चैम्बर हर चुनाव में वोट प्रतिशत कैसे बढ़े इस पर भी चर्चा की। अध्यक्ष ने बताया कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लोग इसको लेकर भी जागरूकता फैलाएंगे, इसके बाद आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि चैम्बर के अर्धवार्षिक सभा जो की 16 जून को प्रस्तावित हुआ उक्त सभा में चैंबर के वैसे बुजुर्ग व्यापारी जो अपना पूरा जीवन व्यापार में लगा दिया उनको, सम्मानित किया जाएगा। व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल, अनुपम कुमार जी, सुधीर अग्रवाल l,उपाध्यक्ष अरविंद सराफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत कुमार, श्याम कुमार उपस्थित रहे।

चैम्बर ऑफ कॉमर्स चलाएगी जागरूकता अभियान:लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत बढ़ाने का होगा लक्ष्य

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के 25 वीं कार्यकारिणी की तीसरी बैठक होटल विजडम के सभागार में चेंबर अध्यक्ष राजीव विजडम की अध्यक्षता में आयोजित की है। इस बैठक में चैंबर के संस्थापक सदस्य श्रीप्रकाश गुप्ता को श्रद्धांजलि एक मिनट मौन रख कर उनकी आत्मा के शांति में लिए ईश्वर से प्रार्थना की। चेंबर ऑफ कॉमर्स के महासचिव सुनील कुमार श्रीवास्तव ने गत बैठक की कार्रवाई की रिपोर्ट और गतिविधियों की रिपोर्ट सभा के सामने रखी। इस दौरान आय-व्यय की रिपोर्ट कोषाध्यक्ष तारकेश्वर नाथ केडिया ने दिया। लोकसभा चुनाव में लिए किया गया जागरूक आगामी लोकसभा चुनाव में जागरूकता अभियान पर चर्चा किया गया। उल्लेखनीय रहा कि चैम्बर हर चुनाव में वोट प्रतिशत कैसे बढ़े इस पर भी चर्चा की।

अध्यक्ष ने बताया कि चैम्बर ऑफ कॉमर्स के लोग इसको लेकर भी जागरूकता फैलाएंगे, इसके बाद आगामी वर्ष भर के कार्यक्रमों की रूपरेखा समस्त विभाग के कार्य की समीक्षा और कार्य प्रगति पर चर्चा की गई। अध्यक्ष राजीव विजडम ने कहा कि चैम्बर के अर्धवार्षिक सभा जो की 16 जून को प्रस्तावित हुआ उक्त सभा में चैंबर के वैसे बुजुर्ग व्यापारी जो अपना पूरा जीवन व्यापार में लगा दिया उनको, सम्मानित किया जाएगा। व्यावसायिक हित में मोतिहारी चैंबर सदैव तत्पर है और व्यावसायिक हित के कार्य पूरे जोर-शोर से किए जाएंगे, बैठक में संयोजक मनीष कुमार पूर्व अध्यक्ष संजय जयसवाल, अनुपम कुमार जी, सुधीर अग्रवाल l,उपाध्यक्ष अरविंद सराफ, सह सचिव आलोक कुमार कार्यकारिणी सदस्य विक्रांत कुमार, श्याम कुमार उपस्थित रहे।

Source:-https://www.bhaskar.com/