पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी समेत 28 गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत भोजपुर पुलिस को मिली सफलता

भोजपुर पुलिस स्पेशल अभियान के तहत कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई। तहत पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पोक्सो एक्ट में एक,एससी एसटी एक्ट में दो, अपहरण में एक,शराब में पांच एवं वारंट में 18 पुलिस की हत्या चढ़े हैं। इस दौरान 23 शराब भट्टियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। करीब 30 लीटर देशी एवं 4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। करीब 2050 लीटर शराब नष्ट कर दिया गया है अभियान के दौरान 156 वारंट एवं पांच कुर्की का निष्पादन किया गया अजीमाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं एससी एसटी एक्ट में एक बदमाश को दबोचा है। इसी तरह अगिआंव बाजार पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है बिहिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं पोक्सो एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। इधर, गड़हनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने साथ वारंटीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें बलेश्वर राम, जयकुमार राम, विजय कुमार राम,संतोष चौधरी, पोसवा गांव निवासी जुगल चौधरी, रामडीहरा निवासी उमेश सिंह यादव एवं रत्न गांव निवासी मोहन मियां शामिल है । वहीं पुलिस हमले का आरोपित काशी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे की होली से पहले शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने दलबल के साथ अहमेता गांव में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को आते देख धंधेबाजों ने हमला बोल दिया था। प्रियंका गुप्ता के बयान पर काशी पासवान, मनी देवी और सिंकी कुमारी पर एफआईआर दर्ज की गई थी ।

पुलिस पर हमला करने वाले आरोपी समेत 28 गिरफ्तार:विशेष अभियान के तहत भोजपुर पुलिस को मिली सफलता

भोजपुर पुलिस स्पेशल अभियान के तहत कांड में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी एवं शराब बरामदगी को लेकर छापेमारी की गई। तहत पुलिस ने 28 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें पोक्सो एक्ट में एक,एससी एसटी एक्ट में दो, अपहरण में एक,शराब में पांच एवं वारंट में 18 पुलिस की हत्या चढ़े हैं। इस दौरान 23 शराब भट्टियों को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। करीब 30 लीटर देशी एवं 4 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है। करीब 2050 लीटर शराब नष्ट कर दिया गया है अभियान के दौरान 156 वारंट एवं पांच कुर्की का निष्पादन किया गया अजीमाबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास एवं एससी एसटी एक्ट में एक बदमाश को दबोचा है। इसी तरह अगिआंव बाजार पुलिस ने एससी एसटी एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार किया है बिहिया पुलिस ने नाबालिग के अपहरण एवं पोक्सो एक्ट में एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

इधर, गड़हनी थाना क्षेत्र के अलग-अलग इलाकों से पुलिस ने साथ वारंटीयो को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इनमें बलेश्वर राम, जयकुमार राम, विजय कुमार राम,संतोष चौधरी, पोसवा गांव निवासी जुगल चौधरी, रामडीहरा निवासी उमेश सिंह यादव एवं रत्न गांव निवासी मोहन मियां शामिल है । वहीं पुलिस हमले का आरोपित काशी पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दे की होली से पहले शराब धंधेबाज को गिरफ्तार करने के लिए थानाध्यक्ष प्रियंका गुप्ता ने दलबल के साथ अहमेता गांव में छापेमारी करने के लिए गई थी। इस दौरान पुलिस टीम को आते देख धंधेबाजों ने हमला बोल दिया था। प्रियंका गुप्ता के बयान पर काशी पासवान, मनी देवी और सिंकी कुमारी पर एफआईआर दर्ज की गई थी ।

Source:-https://www.bhaskar.com/