बिहार इलेक्शन अपडेट्स:कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के नेता कांग्रेस को बाय बाय कहने में लगे हैं। कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। उसमें लिखा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कर्म से अपना इस्तीफा दिया है। किसी नेता या कार्यकर्ता से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कल शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। आज कांग्रेस कर सकती है कैंडिडेट्स का ऐलान बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक किशनगंज सीट के लिए मो. जावेद और कटिहार सीट से तारिक अनवर के नाम पर मुहर लग गई है। भागलपुर पर फैसला बाकी है। बताया जा रहा है कि इस पर आज फैसला होगा। इन तीन साटों पर उम्मीदवार की घोषणा आज हो सकती है। बता दें कांग्रेस को महागठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 9 सीटें मिली हैं।
लोकसभा चुनाव के बीच बिहार कांग्रेस में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। पार्टी के नेता कांग्रेस को बाय बाय कहने में लगे हैं। कांग्रेस के बिहार प्रदेश प्रवक्ता असित नाथ तिवारी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह को अपना इस्तीफा भेजा है। उसमें लिखा है कि उन्होंने व्यक्तिगत कर्म से अपना इस्तीफा दिया है। किसी नेता या कार्यकर्ता से कोई शिकायत नहीं है। बता दें कल शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अनिल शर्मा ने भी कांग्रेस की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था।
आज कांग्रेस कर सकती है कैंडिडेट्स का ऐलान बिहार में कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अब तक किशनगंज सीट के लिए मो. जावेद और कटिहार सीट से तारिक अनवर के नाम पर मुहर लग गई है। भागलपुर पर फैसला बाकी है। बताया जा रहा है कि इस पर आज फैसला होगा। इन तीन साटों पर उम्मीदवार की घोषणा आज हो सकती है। बता दें कांग्रेस को महागठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए 9 सीटें मिली हैं।
Source:-https://www.bhaskar.com/





