भोज खाकर लौट रहे किराना कारोबारी से मारपीट-लूटपाट:समस्तीपुर में 4 पर आरोप, पीड़ित बोले-उधार देने से मना किया था इसलिए हुआ हमला

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के जितवारपुर एफसीआई गोदाम के पास गुरुवार की रात कारोबारी से लूटपाट-मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने भोज खाकर लौटने के दौरान उनसे लूट की है। जख्मी किराना कारोबारी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। कारोबारी ने इस घटना में जितवारपुर के ही चार लोगों के बारे में जानकारी दी जिसमें से एक युवक को पहचानने का दावा किया गया है। जितवारपुर के ही विशनपुर निवासी किराना कारोबारी रामशंकर साह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रात करीब 11.30 बजे बाइक से भोज खाकर नागरबस्ती से लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर- रोसड़ा बाइपास के एफसीआई गोदाम के पास चार-पांच की संख्या में पूर्व से खड़े युवकों ने उनकी बाइक में धक्का मार दी जिससे वह गिर पड़े। बदमाशों ने उनसे और उनके मित्र के साथ मारपीट और लूटपाट की। उनके पास से करीब चार हजार रुपए, गले की चेन, घड़ी आदि लोगों ने छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जितवारपुर चांदनी चौक की ओर फरार हो गए। बाद में उन्होंने की पुलिस 112 नंबर टीम को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। किराना सामान उधार नहीं देने पर घटना की आशंका किराना कारोबारी ने बताया कि बदमाशों में से एक संतोष कुमार नामक युवक है जिसे वह पहचानते हैं। उसने कुछ दिन पहले किराना सामान उधार मांगी थी, लेकिन उन्होंने सामान उधार देने से मना कर दिया था। उसी घटना के कारण उसने ऐसा किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंपेक्टर मीना प्रसाद ने कहा कि कारोबारी के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

भोज खाकर लौट रहे किराना कारोबारी से मारपीट-लूटपाट:समस्तीपुर में 4 पर आरोप, पीड़ित बोले-उधार देने से मना किया था इसलिए हुआ हमला

समस्तीपुर के मुफस्सिल थाना के जितवारपुर एफसीआई गोदाम के पास गुरुवार की रात कारोबारी से लूटपाट-मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने बताया कि बदमाशों ने भोज खाकर लौटने के दौरान उनसे लूट की है।जख्मी किराना कारोबारी को पुलिस ने सदर अस्पताल में भर्ती कराया है। कारोबारी ने इस घटना में जितवारपुर के ही चार लोगों के बारे में जानकारी दी जिसमें से एक युवक को पहचानने का दावा किया गया है।

जितवारपुर के ही विशनपुर निवासी किराना कारोबारी रामशंकर साह ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ रात करीब 11.30 बजे बाइक से भोज खाकर नागरबस्ती से लौट रहे थे। इसी दौरान समस्तीपुर- रोसड़ा बाइपास के एफसीआई गोदाम के पास चार-पांच की संख्या में पूर्व से खड़े युवकों ने उनकी बाइक में धक्का मार दी जिससे वह गिर पड़े। बदमाशों ने उनसे और उनके मित्र के साथ मारपीट और लूटपाट की। उनके पास से करीब चार हजार रुपए, गले की चेन, घड़ी आदि लोगों ने छीन ली। घटना को अंजाम देने के बाद सभी जितवारपुर चांदनी चौक की ओर फरार हो गए। बाद में उन्होंने की पुलिस 112 नंबर टीम को जानकारी दी। जिसके बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।

किराना कारोबारी ने बताया कि बदमाशों में से एक संतोष कुमार नामक युवक है जिसे वह पहचानते हैं। उसने कुछ दिन पहले किराना सामान उधार मांगी थी, लेकिन उन्होंने सामान उधार देने से मना कर दिया था। उसी घटना के कारण उसने ऐसा किया है। मुफस्सिल थानाध्यक्ष सह इंपेक्टर मीना प्रसाद ने कहा कि कारोबारी के द्वारा आवेदन दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

Source:-https://www.bhaskar.com/