अधिवक्ता के अपहरण पर साथियों ने खोला मोर्चा:कचहरी में विरोध प्रदर्शन के बीच निकाला जुलूस, सीपी से जल्द बरामदगी की मांग
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में 26 मार्च को घर से कचहरी आ रहे अधिवक्ता के अपहरण का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। दिनदहाड़े अधिवक्ता का अपहरण होने के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने साथी की बरामदगी की मांग की। मंडुवाडीह पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीपी को पत्र भेजकर अधिवक्ता की तलाश में सक्रिय टीम लगाने की मांग की। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लखनपुर भुल्लनपुर स्थित अपने घर से 26 मार्च की सुबह बाहर निकले थे। अधिवक्ता के भाई के मोबाइल पर मदद का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि मुझे बचाओ, मैं गेट नम्बर 4 पर हूं। शाम तक वापस भी नहीं लौटे। भाई ने देर से मैसेज देखा तो वह फुलवारिया क्रासिंग के पास पहुँचा, उनकी बाइक पड़ी मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता के लापता होने की सूचना अधिवक्ता के बड़े भाई राजेन्द्र पटेल द्वारा मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस के कई आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बाइक मिलने की जगह पर भी फोर्स के साथ आसपास के झाड़ियों में उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिल सका है। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी। वारदात के एक सप्ताह बीतने के बाद हफ़्ता बीतने के बाद भी अधिवक्ता का कोई पता नहीं चला है। पुलिस शीघ्र बरामद किए जाने की बात कहकर ढांढस बंधा रही है। सोमवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखी। कचहरी में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जल्द खुलासे की मांग की।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में 26 मार्च को घर से कचहरी आ रहे अधिवक्ता के अपहरण का अब तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। दिनदहाड़े अधिवक्ता का अपहरण होने के बाद अधिवक्ताओं में आक्रोश है। सोमवार को अधिवक्ताओं ने साथी की बरामदगी की मांग की। मंडुवाडीह पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सीपी को पत्र भेजकर अधिवक्ता की तलाश में सक्रिय टीम लगाने की मांग की।
मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के लखनपुर भुल्लनपुर स्थित अपने घर से 26 मार्च की सुबह बाहर निकले थे। अधिवक्ता के भाई के मोबाइल पर मदद का मैसेज आया। इसमें लिखा था कि मुझे बचाओ, मैं गेट नम्बर 4 पर हूं। शाम तक वापस भी नहीं लौटे। भाई ने देर से मैसेज देखा तो वह फुलवारिया क्रासिंग के पास पहुँचा, उनकी बाइक पड़ी मिली। संदिग्ध परिस्थितियों में अधिवक्ता के लापता होने की सूचना अधिवक्ता के बड़े भाई राजेन्द्र पटेल द्वारा मिलने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।
पुलिस के कई आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। बाइक मिलने की जगह पर भी फोर्स के साथ आसपास के झाड़ियों में उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग अभी तक नहीं मिल सका है। परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करायी।
वारदात के एक सप्ताह बीतने के बाद हफ़्ता बीतने के बाद भी अधिवक्ता का कोई पता नहीं चला है। पुलिस शीघ्र बरामद किए जाने की बात कहकर ढांढस बंधा रही है। सोमवार को कचहरी में अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल रखी। कचहरी में जुलूस निकालकर नारेबाजी की और जल्द खुलासे की मांग की।
Source:-https://www.bhaskar.com/





