61 हेडमास्टर को शो-कॉज, वेतन पर रोक:सीतामढ़ी में 3 दिन में विभाग को नहीं मिला जवाब, पूरे मंथ की कटेगी सैलरी
सीतामढ़ी में एक साथ 61 हेदमास्टरों को शो-कॉज किया गया है। वो नहीं देने पर एक महीने के वेतन कटौती करने की चेतावनी भी दी गई है। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना संचालन व्यवस्था की विभाग को समय पर जानकारी देने में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की लापरवाही करने वाले 61 स्कूलों के हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। साथ ही लापरवाही मामले में तीन दिनों के अंदर शो-कॉज का जवाब मांगा गया है। वहीं, जवाब नहीं मिलने पर संबंधित हेडमास्टरों का एक माह का वेतन कटौती कर कोषागार में कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने की है। जिले में फिलहाल 2013 प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित बताया गया है। इस संबंध में डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने कहा है कि स्कूलों में संचालित मध्याह्ल भोजन योजना के दोपहर (आईभीआरएस) के तहत स्कूलों को विभाग द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना रहता है, लेकिन जिले के 61 स्कूलों के हेडमास्टर ने पिछले तीन माह एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक पूछे गए कॉल का न तो कनेक्ट किया और न ही कोई जवाब दिया। विभाग ने संबंधित एचएम द्वारा गंभीरता से नहीं लेने को लगातार तीन माह से इसे अनदेखी करने का मामला बताया गया है। डीईओ ने कहा है कि संबंधित हेडमास्टरों का अगले आदेश तक वेतन भुगतान स्थगित रहेगा। साथ ही पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर एक माह का वेतन कटौती कर कोषागार में जमा कर दिया जाएगा। वहीं बताया गया की इस तरह के लापरवाही पर पिछले माह भी दो दर्जन से अधिक हेडमास्टरों से शो-कॉज कर कार्रवाई की गई थी।
सीतामढ़ी में एक साथ 61 हेदमास्टरों को शो-कॉज किया गया है। वो नहीं देने पर एक महीने के वेतन कटौती करने की चेतावनी भी दी गई है। जिले के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए संचालित मध्याह्न भोजन योजना संचालन व्यवस्था की विभाग को समय पर जानकारी देने में लापरवाही थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस तरह की लापरवाही करने वाले 61 स्कूलों के हेडमास्टरों के वेतन भुगतान पर अगले आदेश तक रोक लगा दी गई है। साथ ही लापरवाही मामले में तीन दिनों के अंदर शो-कॉज का जवाब मांगा गया है।
वहीं, जवाब नहीं मिलने पर संबंधित हेडमास्टरों का एक माह का वेतन कटौती कर कोषागार में कर दिया जाएगा। यह कार्रवाई डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने की है। जिले में फिलहाल 2013 प्रारंभिक स्कूलों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन योजना संचालित बताया गया है। इस संबंध में डीईओ प्रमोद कुमार साहू ने कहा है कि स्कूलों में संचालित मध्याह्ल भोजन योजना के दोपहर (आईभीआरएस) के तहत स्कूलों को विभाग द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देना रहता है, लेकिन जिले के 61 स्कूलों के हेडमास्टर ने पिछले तीन माह एक नवंबर 2023 से 31 जनवरी 2024 तक पूछे गए कॉल का न तो कनेक्ट किया और न ही कोई जवाब दिया।
विभाग ने संबंधित एचएम द्वारा गंभीरता से नहीं लेने को लगातार तीन माह से इसे अनदेखी करने का मामला बताया गया है। डीईओ ने कहा है कि संबंधित हेडमास्टरों का अगले आदेश तक वेतन भुगतान स्थगित रहेगा। साथ ही पूछे गये स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर एक माह का वेतन कटौती कर कोषागार में जमा कर दिया जाएगा। वहीं बताया गया की इस तरह के लापरवाही पर पिछले माह भी दो दर्जन से अधिक हेडमास्टरों से शो-कॉज कर कार्रवाई की गई थी।
Source:-https://www.bhaskar.com/





