राम मंदिर अयोध्या - जय सिया राम

Ram Bhagwan

राम मंदिर  अयोध्या - जय सिया राम

  अयोध्या में बन रहे राम मंदिर में 22 जनवरी  को प्राण प्रतिष्ठा की जायेगी  । समारोह  के बाद  23 जनवरी  से भक्तों को ऑमेटिक मशीन से प्रसाद दिया जाएगा। श्यामल रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा होगी। राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने बताया कि रामलला 5 साल के विष्णु के अवतार है।प्रतिमा पैर की उँगली से ललाट तक 51 इंच ऊँची है। अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी 2024 को PM नरेंद्र मोदी ने रामलला ,शबरी और निषादराज के डाक टिकट भी जारी करेंगे । इनकी क़ीमत 50 रुपये होगी । प्रवर डाक अधीक्षक एचके यादव ने यह जानकारी दी है । इससे पहले 5 अगस्त 2020 को PM ने रामजन्मभूमि का डाक टिकट जारी किया था । प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 1 घंटे चलेगा । प्रधानमंत्री मोदी पूरे आयोजन में मौजूद रहेंगे ।

चंपत राय ने कहा-हर साल चैत्र रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें भगवान राम के ललाट पर पड़ेंगी। गर्भगृह तैयार है। ऊपर की 2 मंजिलों का निर्माण चलता रहेगा। मंदिर अपने आप में अद्भुत होगा। उत्तर भारत में ऐसी रचना पिछले 200 सालों में नहीं हुई है। पत्थर की आयु 1 हजार साल होगी। पत्थर जमीन के संपर्क में आने पर नमी सोखता है। मगर यहां नमी नहीं सोख पाएगा, क्योंकि नीचे ग्रेनाइट लगाया गया है।उन्होंने कहा- जमीन के नीचे एक ग्राम भी लोहे का इस्तेमाल नहीं हुआ है। ऐसी रचना की गई है कि जैसे-जैसे आयु बढ़ेगी, जमीन के नीचे ताकतवर चट्‌टान पैदा हो जाएगी। हर काम को करने में आयु का विचार किया गया है। राम मंदिर परिसर में महर्षि वाल्मीकि, वशिष्ठ, विश्वामित्र, अगस्त्य, सबरी और अहिल्या का मंदिर बनाया जाएगा।प्राण प्रतिष्ठा का मुख्य कार्यक्रम 1 घंटे चलेगा। प्रधानमंत्री मोदी पूरे आयोजन में मौजूद रहेंगे। ट्रस्ट की तरफ से भेजे गए निमंत्रण कार्ड में प्राण प्रतिष्ठा का वक्त 11:30 से 12:30 दिया गया है। शुभ मुहूर्त 12:20 बजे का है। 12 बजकर 29 मिनट पर पीएम रामलला को दर्पण दिखाएंगे।