93.4% अंक लाकर किशनगंज की टॉपर बनी श्रृष्टि:इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाते है पिता

किशनगंज के ठाकुरगंज के मल्लाह पट्टी वार्ड संख्या 8 के रहनेवाले विजय कुमार साह की बेटी श्रृष्टि कुमारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद से उन्हें जिले भर से बधाई मिल रही है। श्रृष्टि कुमारी ने बताया कि वो रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि उनका पसंदीदा सब्जेक्ट गणित है, जिसमें वो सबसे ज्यादा ध्यान देती थी। उन्होंने बताया कि परिवार वालों का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है। श्रृष्टि आगे चलकर सिविल सर्विस का तैयारी कर देश सेवा करना चाहती है। टॉपर श्रृष्टि कुमारी साह के पिता विजय कुमार साह ने बताया कि उन्हें अपने बेटी पर बहुत गर्व है, की उनकी बेटी ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। विजय कुमार साह एक इलेक्ट्रॉनिक का दुकान कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

93.4% अंक लाकर किशनगंज की टॉपर बनी श्रृष्टि:इलेक्ट्रॉनिक का दुकान चलाते है पिता

किशनगंज के ठाकुरगंज के मल्लाह पट्टी वार्ड संख्या 8 के रहनेवाले विजय कुमार साह की बेटी श्रृष्टि कुमारी ने बिहार बोर्ड की मैट्रिक परीक्षा में 467 अंक लाकर जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। जिसके बाद से उन्हें जिले भर से बधाई मिल रही है। श्रृष्टि कुमारी ने बताया कि वो रोजाना 8 से 10 घंटे तक पढ़ाई करती थी। उन्होंने कहा कि उनका पसंदीदा सब्जेक्ट गणित है, जिसमें वो सबसे ज्यादा ध्यान देती थी। उन्होंने बताया कि परिवार वालों का काफी सहयोग रहा है। उन्होंने अपने इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता को दिया है।

श्रृष्टि आगे चलकर सिविल सर्विस का तैयारी कर देश सेवा करना चाहती है। टॉपर श्रृष्टि कुमारी साह के पिता विजय कुमार साह ने बताया कि उन्हें अपने बेटी पर बहुत गर्व है, की उनकी बेटी ने इस उपलब्धि को हासिल किया है। विजय कुमार साह एक इलेक्ट्रॉनिक का दुकान कर अपने और अपने परिवार का भरण पोषण करते है।

Source:-https://www.bhaskar.com/