कपडा कंपनी का आ रहा है आईपीओ
कंपनी के इस इश्यू में निवेशक 6 मार्च से दांव लगा सकेंगे। निवेशकों के लिए यह इश्यू 11 मार्च तक ओपन रहेगा। इसका प्राइस बैंड 227 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।
आपके लिए अच्छी खबर है। अगले सप्ताह एक और आईपीओ निवेश के लिए ओपन हो रहा है। इसका नाम श्री कर्णी फैबकॉम लिमिटेड है। कंपनी के इस इश्यू में निवेशक 6 मार्च से दांव लगा सकेंगे। निवेशकों के लिए यह इश्यू 11 मार्च तक ओपन रहेगा। इसका प्राइस बैंड 227 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। श्री कर्णी फैबकॉम आईपीओ के जरिए ₹42.49 करोड़ जुटाने वाला एक एनएसई एसएमई आईपीओ है। कंपनी के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) पर लिस्ट होंगे। बता दें कि 6 साल पुरानी श्री कर्णी फैबकॉम लिमिटेड कंपनी के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के ग्रे मार्केट में गजब की दीवानगी देखने को मिल रही है।
कंपनी फैबकॉम सामान, मेडिकल आर्क सपोर्ट, कुर्सियां, जूते और परिधान जैसे विभिन्न उद्योगों के लिए तैयार तकनीकी वस्त्रों का निर्माण करती है। उनकी प्रोडक्शन प्रक्रिया यार्न की खरीद से शुरू होती है और इसमें बुनाई, कोटिंग, प्रिंटिंग और फिनिशिंग शामिल होती है, जिसके परिणामस्वरूप बुने हुए और बुने हुए कपड़े उनके ग्राहकों की अनुकूलित विशिष्टताओं को पूरा करने के लिए तैयार किए जाते हैं। बुने हुए कपड़े, बुने हुए कपड़े, लेपित कपड़े और 100% पॉलिएस्टर में विशेषज्ञता, वे विशेष तकनीकी वस्त्रों का उत्पादन करने के लिए यार्न, राल, ऐक्रेलिक और कोटिंग रसायनों का स्रोत बनाते हैं।

ग्रे मार्केट के एनालिस्ट का मानना है कि ग्रे मार्केट में यह शेयर 300 रुपये के प्रीमियम पर उपलब्ध है। यानी आईपीओ प्राइस 227 रुपये से 132.16% प्रीमियम पर है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में इस कंपनी की संभावित लिस्टिंग कीमत 527 होगी। कंपनी के शेयरों की लिस्टिंग 14 मार्च को हो सकती है।





