'धर्म गार्जियन' में दिख रही भारत और जापान की दोस्ती, सैन्य अभ्यास कर रही दोनों देशों की सेनाएं

भारत और जापान दोनों रणनीतिक और सांस्कृतिक रूप से एकदूसरे के करीब हैं। इसी बीच इन दिनों में पोखरण में दोनों देशों का सैन्याभ्यास चल रहा है। इस दौरान दोनों देशों के सैनिक अभ्यास की विभिन्न विधाओं में हिस्सा ले रहे हैं। यहां तक कि 'ध्यान' भी लगा रहे हैं।

भारत और जापान स्ट्रेटेजिक पार्टनर हैं। दोनों देश मिलकर जंगी अभ्यास कर रहे हैं। यह सैन्याभ्यास राजस्थान के पोखरण में किया जा रहा है। इस सैन्याभ्यास का नाम 'धर्म गार्जियन' है, जो दोनों देशों के बीच सहयोग और साझा रणनीति हितों को उजाग​र करता है। इस अभ्यास का अभिन्न अंग योग का अभ्यास है। भारत की ध्यान प्रक्रिया को जापान में भी फॉलो किया जाता है। एक बौद्ध धर्म को मानने वाले देश जापान में ध्यान भार​तीय परंपरा का जीवंत उदाहरण है।

भारत और जापान एक दूसरे के स्ट्रटेजिक पार्टनर हैं। दोनों दोस्त देश 'क्वाड' के भी सदस्य हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों का दुश्मन चीन है। चीन और जापान के बीच भी संबंध कटु हैं। इसी बीच भारत और जापान दोनों देश मिलकर जंगी अभ्यास कर रहे हैं। इससे चीन और पाकिस्तान के होश उड़ गए हैं। भारत-जापान ने दो सप्ताह का सैन्य अभ्यास शुरू किया है।

इसी बीच भारत और जापान के मध्य कारोबारी रिश्ते भी घनिष्ठ हैं। भारत का दोस्त जापान भारत के विकास में हमेशा से योगदान देता रहा है। एक बार फिर जापान भारत में नौ प्रोजेक्ट्स के लिए 232.20 अरब येन (लगभग 12,800 करोड़ रुपये) का कर्ज देने की प्रतिबद्धता जतायी है। भाषा की खबर के मुताबिक, वित्त मंत्रालय ने मंगलवार को इस बात की जानकारी दी। जापान सरकार की तरफ से मिलने वाले कर्ज से भारत में विभिन्न क्षेत्रों से संबंधित परियोजनाओं को मदद मिलेगी।