बिहार इलेक्शन अपेडट:मुखिया को लालू प्रसाद ने किया कॉल, बोले- गया से कुमार सर्वजीत के जीताब
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आवाज का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह लालू प्रसाद की आवाज है। इसमें राजद सुप्रीमो गया से उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के पंचायत पतेर मंरावा के मुखिया डब्लू यादव को कॉल लगवाया है। इसमें वे कह रहे हैं कि गया से राजद उम्मीदवार क जीताइए। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि दिल्ली से लालू जी बात करेंगे। फिर लालू प्रसाद बोलते हैं डब्लू जी, जीताब, गया सीट जीताब, आप लोगों का क्षेत्र पड़ता है। जवाब में मुखिया डब्लू हां बोलता है। इसके बाद लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। जवाब में राजद सुप्रीमो कहते हैं हम ठीक हैं। दिल्ला आए हुए थे फाइनल करने। सब फाइनल हो गया है। रोहिणी पर भाजपा प्रवक्ता बोले- आपकी शादी में गाड़ियों से लेकर सोफा तक उठा ली गई थी भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेश जाकर लालू प्रसाद राज के इतिहास को भूल गई हैं। लालू राज का मतलब है चंपा विश्वास और शिल्पी जैन केस। इस तरह की सैकड़ों वारदातें लालू राज को बताती है। कुंतल कृष्ण ने रोहिणी की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में गाड़ियों के शो रूम से कई गाड़ी निकाल ली गई थी। फर्नीचर की दुकानों से सोफा सेट तक उठा लिया गया था। लालू राज में यही सब होता था।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की आवाज का एक ऑडियो क्लिप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि यह लालू प्रसाद की आवाज है। इसमें राजद सुप्रीमो गया से उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के लिए समर्थन मांग रहे हैं। उन्होंने गया जिले के वजीरगंज प्रखंड के पंचायत पतेर मंरावा के मुखिया डब्लू यादव को कॉल लगवाया है। इसमें वे कह रहे हैं कि गया से राजद उम्मीदवार क जीताइए। ऑडियो में एक व्यक्ति कह रहा है कि दिल्ली से लालू जी बात करेंगे।फिर लालू प्रसाद बोलते हैं डब्लू जी, जीताब, गया सीट जीताब, आप लोगों का क्षेत्र पड़ता है। जवाब में मुखिया डब्लू हां बोलता है। इसके बाद लालू प्रसाद के स्वास्थ्य के बारे में पूछा जाता है। जवाब में राजद सुप्रीमो कहते हैं हम ठीक हैं। दिल्ला आए हुए थे फाइनल करने। सब फाइनल हो गया है।
रोहिणी पर भाजपा प्रवक्ता बोले- आपकी शादी में गाड़ियों से लेकर सोफा तक उठा ली गई थी
भाजपा प्रवक्ता कुंतल कृष्ण ने लालू की बेटी रोहिणी आचार्य पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा है कि विदेश जाकर लालू प्रसाद राज के इतिहास को भूल गई हैं। लालू राज का मतलब है चंपा विश्वास और शिल्पी जैन केस। इस तरह की सैकड़ों वारदातें लालू राज को बताती है। कुंतल कृष्ण ने रोहिणी की शादी का जिक्र करते हुए कहा कि पटना में गाड़ियों के शो रूम से कई गाड़ी निकाल ली गई थी। फर्नीचर की दुकानों से सोफा सेट तक उठा लिया गया था। लालू राज में यही सब होता था।
Source:-https://www.bhaskar.com/





