Solar Eclipse 2024:दुनिया के इन देशों में नजर आएगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, इस देश में छा जाएगा अंधेरा
8 अप्रैल को हेने वाले पूर्ण सूर्यग्रहण का क्रेज दुनियाभर के लोगों में देखने को मिल रहा है। कनाडा के ओंटारियो प्रांत का नियाग्रा क्षेत्र सूर्य ग्रहण देखने के लिए सबसे शानदार जगहों में से एक है। यहां लाखों की संख्या में लोग पहुंचे हैं।
Solar Eclipse 2024: साल का पहला सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल 2024 को यानी आज लगने वाला है। आज होने वाली यह खगोलीय घटना पश्चिमी यूरोप, पेसिफिक, अटलांटिक, आर्कटिक, मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र और आयरलैंड में ही नजर आएगा। भारतीय मानक समय (IST) के अनुसार, पूर्ण सूर्य ग्रहण 8 अप्रैल को रात 9:12 बजे शुरू होगा और 9 अप्रैल की सुबह 2:22 बजे समाप्त होगा। इसमें करीब चार मिनट तक अमेरिका में अंधकार छा जाएगा।
आप यहां देख सकते हैं सूर्य ग्रहण
गौरतलब है कि, दुनिया में हर साल दो से पांच सूर्य ग्रहण हो सकते हैं लेकिन पूर्ण ग्रहण करीब हर 18 महीने में एक बार ही होता है। इस बार पूर्ण सूर्य ग्रहण मेक्सिको, संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा से होते हुए उत्तरी अमेरिका को पार करेगा। यह सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखाई देगा लेकिन इससे निराश होने की जरूरत नहीं है, आप नासा के ऑफिशियल यू-टूयब चैनल पर इस दुर्लभखगोलीय घटना को देख सकते हैं।
Source:-https://www.indiatv.in/





