जेपी नड्डा आज रामपुर और बिजनौर में जनसभा करेंगे:कल PM मोदी पीलीभीत आ रहें, CM योगी की महाराष्ट्र में 3 जनसभाएं
यूपी में आज की चुनावी हलचल...भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रामपुर और बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य गोंडा और बस्ती में वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूपी CM योगी आदित्यनाथ आज महाराष्ट्र में 3 जनसभा करेंगे। मेरठ और सहारनपुर के बाद PM मोदी की तीसरी सबसे बड़ी रैली 9 अप्रैल को पीलीभीत में होगी। पीलीभीत से प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद के लिए सियासी जमीन तैयार करेंगे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने रैली की जानकारी देते हुए बताया कि ड्रमंड गवर्नमेंट इंटर कॉलेज पीलीभीत में जनसभा रखी गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज रामपुर और बिजनौर में जनसभा को संबोधित करेंगे। डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य गोंडा और बस्ती में वालंटियर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। यूपी CM योगी आदित्यनाथ आज महाराष्ट्र में 3 जनसभा करेंगे।मेरठ और सहारनपुर के बाद PM मोदी की तीसरी सबसे बड़ी रैली 9 अप्रैल को पीलीभीत में होगी। पीलीभीत से प्रत्याशी जितेंद्र प्रसाद के लिए सियासी जमीन तैयार करेंगे। प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने रैली की जानकारी देते हुए बताया कि ड्रमंड गवर्नमेंट इंटर कॉलेज पीलीभीत में जनसभा रखी गई है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महाराष्ट्र का दौरा
भाजपा के फायर ब्रांड नेता और यूपी के CM योगी आदित्यनाथ का आज महाराष्ट्र दौरा है। जहां CM योगी महाराष्ट्र की तीन लोकसभा सीटों पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 2:30 बजे योगी महाराष्ट्र की वर्धा लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे। वहीं 4:30 बजे भंडारा लोकसभा सीट पर और 6:30 बजे नागपुर की लोकसभा सीट पर जनसभा करेंगे।
Source:-https://www.bhaskar.com/





